• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2016 हुंडई सेंटा-फे, ऑटो एक्सपो में आएगी नजर

    हुंडई सेंटा-फे का फेसलिफ्ट वर्जन फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो-2016 में नज़र आएगा। कंपनी ने इसे पिछले साल फ्रैंकफर्ट मोटर शो में दिखाया था। नई सेंटा-फे में कंपनी ने काफी बदलाव किए हैं। सेंटा-फे के अलावा ऑटो एक्सपो में नई ट्यूसॉन और आने वाली नई सब 4-मीटर एसयूवी को भी प्रदर्शित किया जाएगा। सेंटा फे को भारत में नई फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर से मुकाबला करना होगा।

    साद
    साद
    Published On जनवरी 18, 2016 13:37 ist
    info icon
    published onJan 18, 2016 13:37 IST
    last updated onJan 18, 2016 13:37 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट

    सेंटा-फे बाज़ार में प्रतिस्पर्धा का सामना कर सके इसलिए इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। नई सेंटा-फे में क्रोम फिनिशड हेक्सागोनल ग्रिल देखने को मिलेगी। ज़ेनन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं। एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटों को फॉगलैंप्स के ऊपर लगाया गया है। नए डिज़ायन के अलॉय व्हील के साथ पीछे की तरफ नई तरह के एलईडी टेललैंप्स भी दिए गए हैं।

    नई सेंटा-फे के इंटीरियर को पहले की तुलना में ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें टचस्क्रीन एवीएन सिस्टम दिया गया है। स्टीरियो सिस्टम के लिए 12 स्पीकर दिए गए है जो कि 630 वॉट की साउंड जनरेट करेंगे। पीछे की सीटों को अपने मुताबिक आगे-पीछे एडजस्ट किया जा सकता है। सेफ्टी फीचर्स में इमरजेंसी ब्रेकिंग अलर्ट, एडवांस क्रूज़ कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है, जो कार के पास आने वाले वाहनों पर नज़र रखेगा।

    पावर की बात करें तो नई सेंटा-फे में 2.­2 लीटर का सीआरडीआई डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 200 बीएचपी पावर और 440 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ ही 2­.4 लीटर का पेट्रोल इंजन भी होगा। जो 187 बीएचपी की पावर और 241 एनएम टॉर्क देगा। इन इंजनों के साथ स्टैंडर्ड 6-स्पीड मैनुअल गियर ट्रांसमिशन दिया जाएगा। वहीं 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी उपलब्ध होगा।

    यह भी पढ़ें : 

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    हुंडई सेंटा एफई पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है