• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी: जानिए इलेक्ट्रिक कार का कौनसा वेरिएंट खरीदें

    टाटा कर्व ईवी तीन वेरिएंट्स: क्रिएटिव, अकंप्लिश्ड, और एम्पावर्ड प्लस में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 25, 2024 18:56 ist
    info icon
    published onOct 25, 2024 18:54 IST
    last updated onOct 25, 2024 18:56 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    Watch: Tata Curvv EV Variants Explained: Which One Should You Pick?

    हाल ही में टाटा कर्व ईवी को भारत की पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे कार के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू होती है। यह इलेक्ट्रिक गाड़ी तीन वेरिएंट्स: क्रिएटिव, अकंप्लिश्ड, और एम्पावर्ड प्लस में उपलब्ध है। ये वेरिएंट अलग-अलग फीचर और कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किए गए हैं, ऐसे में अपने लिए सही वेरिएंट का चयन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

    कारदेखो यूट्यूब चैनल पर नए वीडियो में हमनें आपके लिए कर्व ईवी का सही वेरिएंट चुनना आसान बनाने की कोशिश की है। सबसे पहले हमनें वेरिएंट अनुसार कलर और पावरट्रेन के बारे में बताया है। इसके बाद वेरिएंट स्पेसिफिक फीचर के बारे में बताया है। आपके लिए सही वेरिएंट कौनसा है यह समझने के लिए वीडियो देखें:

    यह भी पढ़ें: एसी चालू रखने पर इलेक्ट्रिक कार में होती है कितनी बैटरी की खपत? जानिए यहां

    टाटा कर्व ईवी: प्राइस लिस्ट

    वेरिएंट

    मीडियम रेंज

    लॉन्ग रेंज

    क्रिएटिव

    17.49 लाख रुपये

    अकंप्लिश्ड

    18.49 लाख रुपये

    19.25 लाख रुपये

    अकंप्लिश्ड प्लस एस

    19.29 लाख रुपये

    19.99 लाख रुपये

    अकंप्लिश्ड प्लस

    21.25 लाख रुपये

    अकंप्लिश्ड प्लस ए

    21.99 लाख रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है।

    टाटा कर्व ईवी: बैटरी पैक और रेंज

    स्पेसिफिकेशन

    मिडियम रेंज

    लॉन्ग रेंज

    बैटरी पैक

    45 केडब्ल्यूएच

    55 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    पावर

    150 पीएस

    167 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    215 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज

    502 किलोमीटर

    585 किलोमीटर

    कर्व ईवी 70 किलोवॉट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे इसकी बैटरी 40 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। इसके साथ 7.2 किलोवॉट का एसी चार्जर भी दिया जा रहा है, जिससे छोटा बैटरी पैक 6.5 घंटे में 10 से 100 प्रतिशत चार्ज होता है और बड़े बैटरी पैक को करीब 8 घंटे लगते हैं।

    टाटा कर्व ईवी: फीचर और सेफ्टी

    Tata Curvv EV dashboard

    टाटा कर्व ईवी की फीचर लिस्ट में 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटो एसी, और पैनोरमिक सनरूफ शामिल है। इसमें वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीट, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें भी दी गई है।

    Tata Curvv EV ventilated seats

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फंक्शन मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: टाटा कर्व ईवी vs टाटा नेक्सन ईवी: दोनों में से कौनसी कार है ज्यादा सुरक्षित? जानिए यहां

    टाटा कर्व ईवी: कंपेरिजन

    Tata Curvv EV

    टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला एमजी जेडएस ईवी से है। इसकी टक्कर अपकमिंग मारुति ईवीएक्स और हुंडई क्रेटा ईवी से भी रहेगी। इसके अलावा इसे महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी और एमजी विंडसर ईवी के प्रीमियम विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखें: टाटा कर्व ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा कर्व ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है