• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी vs टाटा नेक्सन ईवी: दोनों में से कौनसी कार है ज्यादा सुरक्षित? जानिए यहां

    टाटा कर्व ईवी और टाटा नेक्सन को हाल ही में भारत एनकैप की ओर से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 21, 2024 11:56 ist
    info icon
    published onOct 20, 2024 13:35 IST
    last updated onOct 21, 2024 11:56 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    हालांकि वयस्क और चाइल्ड कैटेगरी में दोनों कारों के स्कोर एकदूसरे से हल्के से अलग रहे।  हमनें यहां टाटा की इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों की सेफ्टी रेटिंग और स्कोर को कंपेयर किया है जिसपर आगे डालिए एक नजर:

    भारत एनकैप रिजल्ट

    पैरामीटर्स

    टाटा कर्व ईवी 

    टाटा नेक्सन ईवी

    वयस्क कैटेगरी में सेफ्टी रेटिंग

    ⭐⭐⭐⭐⭐

    ⭐⭐⭐⭐⭐

    वयस्क कैटेगरी में स्कोर

    30.81 / 32

    29.86 / 32

    चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग

    ⭐⭐⭐⭐⭐

    ⭐⭐⭐⭐⭐

    चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग

    44.83 / 49

    44.95 / 49

    फ्रंट ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट स्कोर

    15.66 / 16

    14.26 / 16

    साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट स्कोर

    15.15 / 16.00

    15.60 / 16

    चाइल्ड सेफ्टी (डायनैमिक स्कोर)

    23.83 / 24

    23.95 / 24


    Tata Curvv EV Bharat NCAP test

    वयस्क कैटेगरी में नेक्सन ईवी के मुकाबले टाटा कर्व को ज्यादा पॉइन्ट्स मिले। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे बेहतर स्कोर मिला। 

    दूसरी तरफ नेक्सन ईवी को चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में बेहतर स्कोर दिया गया। साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट और चाइल्ड सेफ्टी में इसे कर्व से बेहतर स्कोर दिया गया। 

    Tata Nexon EV Bharat NCAP test

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल टेस्ट में कर्व में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के सिर,गर्दन,छाती और जांघ को अच्छी प्रोटेक्शन मिली। हालांकि इसमें पैसेंजर के लेफ्ट पैर और ड्राइवर के दोनों पैर की सेफ्टी संतोषजनक पाई गई। 

    साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में ड्राइवर के सिर,एब्स और पेट के हिस्से को अच्छी प्रोटेक्शन मिली। वहीं इसमें छाती की सुरक्षा संतोषजनक पाई गई। साइड पोल इंपैक्ट टेस्ट में ड्राइवर की बॉडी के हर हिस्से को अच्छी प्रोटेक्शन मिली। 

    Tata Curvv EV Bharat NCAP test

    चाइल्ड सेफ्टी की बात करें तो कर्व ईवी को इसमें फुल पॉइन्ट्स मिले। 

    टाटा नेक्सन ईवी भारत एनकैप टेस्ट 

    Tata Nexon Ev Bharat NCAP test

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल टेस्ट में टाटा नेक्सन ईवी में ड्राइवर के सिर,गर्दन,जांघ और पैर की सुरक्षा अच्छी पाई गई। इसमें ड्राइवर के दोनों पैरों की सुरक्षा को भी संतोषजनक बताया गया। दूसरी तरफ पैसेंजर के सिर,गर्दन,छाती,जांघ और लेफ्ट पैर की सुरक्षा अच्छी पाई वहीं राइट साइड पैर की सुरक्षा संतोषजनक पाई गई। 

    Tata Nexon EV Bharat NCAP test

    साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में सिर,एब्स और पेट के हिस्से की सुरक्षा को अच्छा बताया गया है वहीं छाती की सुरक्षा को संतोषजनक पाया गया। साइड पोल इंपैक्ट टेस्ट में ड्राइवर की बॉडी के हर हिस्से की सुरक्षा अच्छी पाई गई। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है