• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी की टक्कर में फॉक्सवैगन उतारेगी एक इलेक्ट्रिक एसयूवी कार, जानिए कब तक होगी लॉन्च

    नई इलेक्ट्रिक एसयूवी आईडी.2 ऑल प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 27, 2023 16:41 ist
    info icon
    published onMar 27, 2023 16:41 IST
    last updated onMar 27, 2023 16:41 IST
    427 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen electric SUV

    • फोक्सवैगन एक सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी कार पर काम कर रही है जिसे भारत में 2025 के बाद लॉन्च किया जा सकता है।
    • यह गाड़ी हाल ही में शोकेस हुए आईडी.2 ऑल फ्रंट-व्हील ड्राइव एमईबी (खासकर ईवी के लिए तैयार किए गए) प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी।
    • महिंद्रा एक्सयूवी400 और एमजी जेडएस ईवी की तरह ही इसकी लंबाई 4.2 मीटर के करीब हो सकती है।
    • यह गाड़ी 450 किलोमीटर तक की रेंज तय कर सकती है और फ़ास्ट चार्जिंग केपेबिलिटी के साथ आ सकती है।
    • भारत में इसकी कीमत 20 लाख रुपए से 25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।

    फोक्सवैगन आईडी.4 ईवी को भारत में एक प्रीमियम कार के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। चर्चाएं हैं कि कंपनी यहां स्मॉल इलेक्ट्रिक एसयूवी कार भी उतार सकती है। फोक्सवैगन पैसेंजर कार के सीईओ थॉमस स्कैफर ने हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि कंपनी आईडी.2 ऑल वाले प्लेटफार्म पर बेस्ड एक इलेक्ट्रिक कार उतारने की योजना बना रही है। थॉमस स्कैफर का कहना है कि "हाल ही में शोकेस हुए आईडी.2ऑल प्लेटफार्म पर बेस्ड एक एसयूवी कार को भी तैयार किया जाएगा जो भारत के लिए सही साबित हो सकती है।"

    Volkswagen ID.2all

    कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में आईडी.2 ऑल कॉन्सेप्ट मॉडल से मार्च के मध्य में पर्दा उठाया था। इस कॉन्सेप्ट मॉडल में अपकमिंग एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक कार की झलक देखने को मिली थी। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है जो एमईबी प्लेटफार्म (फ्रंट-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ) पर बेस्ड होगी। इस गाड़ी के प्रोडक्शन रेडी वर्जन की बिक्री यूरोप में 2025 तक शुरू हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन वर्टस 1.0 टीएसआई Vs 1.5 टीएसआई वेरिएंट: सर्विस कॉस्ट कंपेरिजन

    भारत आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार कंपनी के आईडी.2ऑल एमईबी फ्रंट-व्हील-ड्राइव प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक हैचबैक कार करीब 4.05 मीटर लंबी (कॉन्सेप्ट वर्जन) होगी। अनुमान है कि कंपनी भारत में कॉम्पेक्ट एसयूवी कार उतार सकती है जो अपनी डिजाइन और शेप के चलते साइज में बड़ी हो सकती है।

    Volkswagen ID.2all MEB platform

    आईडी.2ऑल पर बेस्ड इस अपकमिंग कार की टेक्निकल डिटेल फिलहाल सामने नहीं आई है, अनुमान है कि इसकी सर्टिफाइड डब्ल्यूएलटीपी रेंज 450 किलोमीटर के आसपास हो सकती है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक हैचबैक कार का कॉन्सेप्ट वर्जन काफी स्पोर्टी नजर आता है। यह गाड़ी 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार को 7 सेकंड से भी कम समय में तय करने में सक्षम हो सकती है। कंपनी का दावा है कि इसमें लगी मोटर 226 पीएस की पावर जनरेट करेगी। इस हैचबैक कार को 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 20 मिनट का समय लगेगा।

    सामने आई रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि फोक्सवैगन की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को भारत में ही तैयार किया जाएगा। यहां इसे 2025 के बाद लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि इसकी कीमत 20 लाख रुपए से 25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से होगा।

    यह भी पढ़ें: वीडियो के जरिए डीटेल में देखिए आपकी फैमिली के लिए कौनसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार रहेगी बेस्ट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है