2026 टाटा पंच ईवी को ड्राइव करने के बाद पता चली ये 5 खास बातें, आप भी डालिए एक नजर
नई टाटा पंच ईवी अच्छे के लिए काफी बदल गई है!
- Write a कमेंट

टाटा पंच ईवी एक इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी कार है जो रोजाना इस्तेमाल करने में काफी अच्छी है और इसमें कई शानदार फीचर भी दिए गए हैं। हमनें इस गाड़ी के साथ कुछ समय बिताकर यह जाना कि नया अपडेट मिलने के साथ इसमें क्या कुछ बदलाव हुए हैं। नई टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट कार को ड्राइव करके हमनें ये पांच बातें जानी :-
क्लीन और मैच्योर डिजाइन
टाटा पंच ईवी का एक्सटीरियर लेआउट पहले जैसा है, लेकिन यह गाड़ी अब पहले से ज्यादा क्लीन लगती है। इसका साइज थोड़ा बढ़ा है और इसमें आगे की तरफ कुछ बदलाव भी हुए हैं, ऐसे में यह अब पहले से ज्यादा बड़ी नजर आती है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललैंप्स का हुआ है जिससे यह अब ज्यादा मॉडर्न लगती है। प्री-फेसलिफ्ट वर्जन में आगे की तरफ मिलने वाली कनेक्टेड डीआरएल्स को इसमें से हटा दिया गया है जिससे इसका लुक सिंपल लगता है।

कुल मिलाकर, इस गाड़ी में ज्यादा कोई बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन पंच ईवी फेसलिफ्ट कार अब टाटा की नई डिजाइन थीम के अनुरूप लगती है और पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आती है।
बेहतर केबिन क्वालिटी
केबिन के अंदर हुए बदलाव इसमें आपको साफ तौर पर नजर आएंगे। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में नए विंडो स्विच दिए गए हैं जो काफी सॉलिड लगते हैं और इसके डोर हैंडल्स भी पहले से ज्यादा बेहतर हो गए है। टाटा ने इसमें सिएरा वाले हेडलैंप्स और वाइपर स्टॉक दिए हैं और यह रोजाना इस्तेमाल करने में ज्यादा प्रीमियम लगते हैं।

हालांकि, इसका लेआउट जाना पहचाना है, लेकिन कई छोटे टचपॉइंट इसके केबिन एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाते हैं। ऐसा लगता है कि डिजाइन में कोई बदलाव किए बिना इसकी क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।
अच्छी फीचर लिस्ट
इस गाड़ी की फीचर लिस्ट में ज्यादा कोई बदलाव नहीं हुए हैं। पंच ईवी पहले से ही फीचर लोडेड कार थी। हालांकि, इसमें हाई बीम अलर्ट सिस्टम फीचर जोड़ा गया है। यह फीचर रोड सेफ्टी को बेहतर बनाता है और अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या यह फीचर असल जिंदगी में ड्राइविंग की आदतों पर असर डालता है। इसके अलावा इसमें कोई नए फीचर नहीं जोड़े गए हैं, लेकिन यह कुल मिलाकर सेगमेंट में एक शानदार पैकेज साबित होता है।
बेहतर रेंज और शानदार ड्राइव एक्सपीरिएंस
इसमें अपडेटेड बैटरी पैक दिया गया है जिसके चलते यह अब बेहतर रियल वर्ल्ड रेंज देती है। पंच ईवी कार अब रोजाना ड्राइव करने और कभी-कभी लंबी दूरी के सफर में चलाने के हिसाब से अच्छी कार हो गई है।

यहां देखें इसके देखें स्पेसिफिकेशन :-
| बैटरी पैक |
30 केडब्लूएच |
40 केडब्लूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या |
1 |
1 |
| पावर |
88 पीएस |
129 पीएस |
| टॉर्क |
154 एनएम |
154 एनएम |
| एसेलेरेशन (0-100 किमी/घंटे) |
13.5 सेकंड |
9 सेकंड |
| सर्टिफाइड रेंज (एमआईडी पार्ट 1 + 2) |
365 किलोमीटर - 375 किलोमीटर* |
468 किलोमीटर |
*सर्टिफिकेशन के तहत
इसका नया मोटर सेटअप अच्छी परफॉरमेंस देता है जिससे यह एसयूवी कार ज्यादा रेस्पॉन्सिव लगती है। इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग अब बेहतर कैलिब्रेटेड है। रीजेन मोड में ब्रेकिंग इंटेंसिटी पहले जितनी तेज नहीं है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव ज्यादा स्मूद और नैचुरल हो गया है।
अपडेट के बावजूद भी आरामदायक
पंच ईवी की राइड क्वालिटी पहले की तरह कंफर्टेबल है। इस गाड़ी का वजन पुराने वर्जन के करीब है, और इससे इसे शानदार लुक मिलता है। यह गाड़ी स्पीड ब्रेकर और गड्ढों के झटकों को अच्छी तरह से झेल लेती है, और इसकी हैंडलिंग एकदम स्थिर लगती है। कंफर्ट इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है।
कुछ प्रेक्टिकल कमियां
हालांकि, इसमें कमियां जरूर है। इस गाड़ी की पीछे वाली सीट चार पैसेंजर के बैठने के लिहाज से अच्छी है। वैसे तो यह 5-सीटर कार है, लेकिन इसमें मिडल पैसेंजर के लिए हेडरेस्ट की कमी है और इसमें पीछे वाली सीट पर स्पेस थोड़ी कम मिल पाती है। इसमें पीछे वाले पैसेंजर के लिए एसी वेंट्स और कपहोल्डर नहीं दिए गए हैं जो लंबी दूरी के सफर में कंफर्ट को बेहतर बनाते।

कीमत जो मायने रखती है
पंच ईवी की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी कीमत है, जो 9.69 लाख रुपये से शुरू होकर 12.59 लाख रुपये (एक्स -शोरूम) तक जाती है। इसकी कीमत पहले से थोड़ी कम है, जिससे यह चुनने के लिए एक आकर्षक ऑप्शन साबित होता है।
बैटरी रेंटल स्कीम के साथ इसकी कीमत 6.49 लाख रुपये + 2.6 किमी प्रति किलोमीटर से शुरू होती है, यह स्कीम उन खरीदारों के लिए एक्सेसिबिलिटी को और बेहतर बनाती है जो शुरुआती कीमत कम करना चाहते हैं।
ये सभी अपडेट शायद पंच ईवी को पूरी तरह से ना बदलें, लेकिन यह नए अपडेट पहले से ही प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को और ज्यादा बेहतर बनाते हैं। बेहतर रेंज, अच्छे केबिन क्वालिटी और साफ-सुथरे डिजाइन के साथ यह गाड़ी अब पहले से ज्यादा आकर्षक लगती है।
आप नई टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट को लेकर क्या सोचते है? क्या आप मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में इसे चुनेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।














