• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बनाई नई कंपनी, 2025 तक इस ब्रांड के तहत आएंगी 10 गाड़ियां

    टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक गाड़ियां तैयार करने और बेचने के लिए एक नई कंपनी बनाई है। यह टाटा मोटर्स के सब-ब्रांड के रूप में काम करेगी जिसे टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (टीपीईएमएल) नाम दिया गया है और इसका शेयर कैपिटल 700 करोड़ रुपये है। टाटा मोटर ने इससे पहले नई ईवी-फोकस कंपनी में 7500 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए टीपीजी रेज के साथ टाइअप किया था। इस डील का पहला चरण मार्च 2022 तक होने की उम्मीद है।

    सोनू
    सोनू
    published on दिसंबर 23, 2021 17:52 ist
    info icon
    published onDec 23, 2021 17:52 IST
    last updated onDec 23, 2021 17:52 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक गाड़ियां तैयार करने और बेचने के लिए एक नई कंपनी बनाई है। यह टाटा मोटर्स के सब-ब्रांड के रूप में काम करेगी जिसे टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (टीपीईएमएल) नाम दिया गया है और इसका शेयर कैपिटल 700 करोड़ रुपये है। टाटा मोटर ने इससे पहले नई ईवी-फोकस कंपनी में 7500 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए टीपीजी रेज के साथ टाइअप किया था। इस डील का पहला चरण मार्च 2022 तक होने की उम्मीद है।

    टाटा मोटर्स से मिली जानकारी के अनुसार हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल को डेवलप करने, बेचने और आफ्टर सेल्स सर्विस की पूरी जिम्मेदारी टीपीईएमएल की होगी। टीपीईएमएल गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग के लिए टाटा मोटर्स की मौजूदा फेसिलिटी का इस्तेमाल करेगी।

    टीपीईएमएल 2025 तक 10 नए प्रोडक्ट ला सकती है। वहीं मौजूदा नेक्सन ईवी और टिगॉर ईवी पहले की तरह टाटा मोटर्स के बैनर तले बनती और बिकती रहेगी।

    वर्तमान में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में टाटा मोटर्स की 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। कंपनी अब तक भारत में 10,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ी बेच चुकी है। देश में इलेक्ट्रिक कारों के प्रति लोगों का रूझान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हुआ है और टाटा मोटर्स ने इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार उतारकर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है