• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर ईवी स्टेल्थ एडिशन में क्या कुछ मिलता है खास, इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    टाटा हैरियर ईवी स्टेल्थ एडिशन केवल टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड के साथ उपलब्ध है, जिसकी कीमत रेगुलर मॉडल से 75,000 रुपये ज्यादा रखी गई है

    स्तुति
    स्तुति
    published on जुलाई 02, 2025 15:19 ist
    info icon
    published onJul 02, 2025 15:19 IST
    last updated onJul 02, 2025 15:19 IST
    223 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier EV Stealth edition explained in 10 images

    टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी स्टेल्थ एडिशन को हाल ही में लॉन्च किया है। यह गाड़ी हैरियर ईवी के टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड पर बेस्ड है, जिसकी कीमत 28.24 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। टाटा के दूसरे स्टेल्थ एडिशन की तरह हैरियर ईवी के इस वर्जन में भी मैट ब्लैक एक्सटीरियर शेड और ऑल-ब्लैक इंटीरियर कलर थीम दी गई है। टाटा हैरियर ईवी स्टेल्थ एडिशन में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे इन 10 तस्वीरों के जरिए :- 

    आगे की डिजाइन 

    Tata Harrier EV Stealth edition front

    आगे की तरफ इसमें स्टैंडर्ड मॉडल की तरह कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स और वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी हेडलाइट दी गई है। इस गाड़ी में आगे की साइड पर ब्लेंक-ऑफ ग्रिल के साथ हॉरिजोंटल डिजाइन एलिमेंट्स और फ्रंट बंपर पर वर्टिकल स्टाइल स्लेट्स दिए गए हैं जिस पर ग्लॉसी ट्रिम फिनिशिंग मिलती है।

    रेगुलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसमें ब्लैक स्किड प्लेट और मैट स्टेल्थ ब्लैक एक्सटीरियर शेड दिया गया है।

    साइड 

    Tata Harrier EV Stealth edition front

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो हैरियर ईवी स्टेल्थ एडिशन में 19-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स और व्हील आर्क के पास पतली क्लैडिंग दी गई है। इसमें फ्रंट फेंडर पर नई 'स्टेल्थ' बैजिंग और रूफ रेल्स पर ग्रे फिनिशिंग दी गई है जिससे इसे यूनीक लुक मिलता है। 

    Tata Harrier EV Stealth edition19-inch alloy wheels

    स्टैंडर्ड हैरियर ईवी की तरह इसमें फुटस्टेप और दरवाजे के निचले हिस्से पर चौड़ी ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। इसमें फ्रंट डोर पर ब्लू '.ईवी' बैजिंग दी गई है, जबकि सी-पिलर पर इसमें रेगुलर मॉडल की तरह 'क्यूडब्लूडी डुअल मोटर' बैजिंग दी गई है। 

    पीछे की डिजाइन 

    Tata Harrier EV Stealth edition rear

    हैरियर ईवी स्टेल्थ एडिशन में पीछे की तरफ रेगुलर मॉडल की तरह कनेक्टेड एलईडी टेललाइट और टेलगेट पर ब्लैक 'हैरियर.ईवी' बैजिंग दी गई है। इसमें रियर बंपर पर ऑल-ब्लैक स्किड प्लेट दी गई है जो इस एसयूवी कार के मैट ब्लैक कलर शेड को अच्छा कॉम्पलिमेंट देती है। 

    यह भी पढ़ें : किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का टीजर जारी, 15 जुलाई को होगी लॉन्च

    इंटीरियर 

    Tata Harrier EV Stealth edition dashboard

    टाटा हैरियर ईवी स्टेल्थ एडिशन के इंटीरियर में भी ऑल-ब्लैक कलर थीम दी गई है जो इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी लुक देती है। इसमें ब्लैक लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है जो इसकी केबिन थीम के साथ काफी जचती है। 

    इसके अलावा इसमें बाकी सभी फीचर रेगुलर मॉडल वाले दिए गए हैं जिसमें 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इल्युमिनेटेड टाटा लोगो के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल है। 

    अन्य फीचर और सेफ्टी 

    Tata Harrier EV Stealth edition panoramic sunroof

    हैरियर ईवी स्टेल्थ एडिशन में डुअल डिजिटल डिस्प्ले के अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, और रियर वेंट्स के साथ डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। इस गाड़ी की आगे की सीटें पावर्ड और वेंटिलेटेड हैं, इसमें ड्राइवर सीट पर मेमोरी फ़ंक्शन और को-ड्राइवर सीट पर अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इलेक्ट्रिक बॉस मोड दिया गया है। यह गाड़ी व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) और व्हीकल-टू-व्हीकल (वी2वी) चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें डिजिटल इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम), ट्रांसपेरेंट बोनट फंक्शन और समन मोड भी दिया गया है। 

    Tata Harrier EV Stealth edition digital IRVM

    सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग (छह स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन शामिल है। 

    यह भी पढ़ें : टाटा हैरियर ईवी की ऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू

    बैटरी पैक, मोटर व रेंज

    Tata Harrier EV Stealth edition driving

    टाटा हैरियर ईवी स्टेल्थ एडिशन में बड़ा 75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसके साथ सिंगल मोटर और डुअल मोटर सेटअप मिलता है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :- 

    बैटरी पैक 

    75 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर

    1

    2

    पावर

    238 पीएस 

    158 पीएस (आगे) 238 पीएस (पीछे) 

    टॉर्क

    315 एनएम

    504 एनएम (संयुक्त)  

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी)  

    ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) 

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 + 2)  

    627 किलोमीटर 

    622 किलोमीटर 

    टाटा हैरियर ईवी के लोअर वेरिएंट में स्मॉल 65 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसके साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। 

    कीमत और मुकाबला 

    Tata Harrier EV Stealth edition

    टाटा हैरियर ईवी स्टेल्थ एडिशन की कीमत 28.24 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो 3 से है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है