• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी और टाटा टियागो ईवी राष्ट्रपति भवन को हुई डिलीवर, अब सरकारी ई मार्केटप्लेस पर भी बिक्री के लिए मिलेंगी ये इलेक्ट्रिक कार

    टाटा कर्व ईवी कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है, जबकि टाटा टियागो ईवी कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 13, 2025 19:38 ist
    info icon
    published onMay 13, 2025 19:38 IST
    last updated onMay 13, 2025 19:38 IST
    127 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने राष्ट्रीपति भवन को टाटा कर्व ईवी और टाटा टियागो ईवी दी है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि सभी टाटा इलेक्ट्रिक सरकारी ई मार्केटप्लेस (जीईएम) प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। टाटा कर्व ईवी और टाटा टियागो ईवी में क्या कुछ खास मिलता है, जानेंगे आगे:

    टाटा कर्व ईवी के बारे में

    टाटा कर्व ईवी वर्तमान में भारत में कंपनी की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ी है। इसमें फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी हेडलाइट, 18-इंच एयरोडायनामिक डिजाइन वाले अलॉय व्हील और कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट दी गई है। एसयूवी-कूपे डिजाइन और फ्लश-टाइप डोर हैंडल इसे मुकाबले में मौजूद कारों से अलग दिखाते हैं।

    इसका केबिन डिजाइन भी काफी मॉडर्न है जिसमें लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन के साथ व्हाइट और ब्लैक थीम दी गई है। इसमें इल्लुमिनेटेड टाटा लोगो के साथ मॉडर्न 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट दी गई है।

    इसे भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इसमें दो बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    स्पेसिफिकेशन

    मीडियम रेंज

    लॉन्ग रेंज

    बैटरी पैक

    45 केडब्ल्यूएच

    55 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    पावर

    150 पीएस

    167 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    215 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज (एआरएआई)

    502 किलोमीटर

    585 किलोमीटर

    टाटा टियागो ईवी के बारे में

    Tata Tiago EV

    टाटा टियागो ईवी कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है जिसे जनवरी 2025 में मॉडल ईयर अपडेट मिला था और इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए। एक्सटीरियर अपडेट में एलईडी हेडलाइट, नई ब्लैक ब्लेंक-ऑफ ग्रिल और आग वाले बंपर पर एयर इनटेक चैनल के लिए नए इनसर्ट शामिल है। हालांकि इसमें पहले की तरह स्टाइलिश कवर के साथ 14-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं।

    केबिन में इल्लुमिनेटेड टाटा लोगो के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच टचस्क्रीन और सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। अन्य फीचर में 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स, मैनुअल एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और एक पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप शामिल है।

    सुरक्षा के लिए इसमें दो एयरबैग (स्टैंडर्ड), हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रियर पार्किंग कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    टाटा टियागो ईवी में भी दो बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    बैटरी पैक

    19.2 केडब्ल्यूएच

    24 केडब्ल्यूएच

    पावर

    61 पीएस

    75 पीएस

    टॉर्क

    110 एनएम

    114 एनएम

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फुल चार्ज में रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2)

    223 किलोमीटर

    293 किलोमीटर

    प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा कर्व की कीमत 17.49 लाख रुपये से 21.99 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा बीई 6 और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से है।

    वहीं टाटा टियागो ईवी की प्राइस 7.99 लाख रुपये से 11.14 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला एमजी कॉमेट ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से है।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है