• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर ईवी के मिड-वेरिएंट फियरलेस प्लस में क्या कुछ मिलता है खास, इन 10 तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी की पूरी प्राइस लिस्ट से पर्दा उठा दिया है। इस गाड़ी की कीमत 28.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट : एडवेंचर, फियरलेस, और एम्पावर्ड में आती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 30, 2025 12:21 ist
    info icon
    published onJun 30, 2025 12:21 IST
    last updated onJun 30, 2025 12:21 IST
    107 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी की पूरी प्राइस लिस्ट से पर्दा उठा दिया है। इस गाड़ी की कीमत 28.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट : एडवेंचर, फियरलेस, और एम्पावर्ड में आती है। इस गाड़ी के मिड-वेरिएंट में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं। यदि आप इसका फियरलेस प्लस वेरिएंट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो नीचे दी गई 10 तस्वीरों के जरिए देख सकते हैं कि इसमें क्या कुछ मिलता है खास :- 

    डिजाइन  

    टाटा हैरियर ईवी के फियरलेस प्लस वेरिएंट में आगे की तरफ बॉडी कलर्ड क्लोज़्ड ग्रिल के साथ चौड़ी एलईडी डीआरएल्स दी गई है। बेस वेरिएंट के मुकाबले इसमें कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ एलईडी फॉग लैंप्स दिए गए हैं जो टर्न लेते समय विजिबिलिटी को बेहतर बनाते हैं। इसमें सिक्वेन्शियल टर्न इंडिकेटर और पीछे की तरफ फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं।

    राइडिंग के लिए इसमें बड़े 19-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे काफी स्पोर्टी टच देते हैं। इसमें चौड़ी ब्लैक बॉडी क्लैडिंग दी गई है जो इसे दमदार लुक देती है। इसमें एक्सटीरियर पर डुअल-टोन पेंट किया गया है जिससे इसे अच्छी रोड प्रेजेंस मिलती है। केबिन के अंदर जाने के लिए इसमें बाहर की तरफ साइड स्टेप भी दिए गए हैं। इसमें ब्लैक ओआरवीएम्स और ग्लॉस-ब्लैक विंडो सराउंड दिया गया है जो इसकी स्टाइलिंग को ज्यादा आकर्षक दिखाता है। 

    पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स के साथ पतला लाइट बार दिया गया है जो इसे मिनिमल लुक देता है। नंबर प्लेट के नीचे की तरफ इसमें 'हैरियर.ईवी' बैजिंग दी गई है, जिससे इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले अलग लुक मिलता है। फियरलेस प्लस वेरिएंट में एडवेंचर वेरिएंट के मुकाबले प्रिस्टाइन व्हाइट और प्योर ग्रे कलर ऑप्शन दिए गए हैं। 

    इंटीरियर  

    हैरियर ईवी फियरलेस प्लस वेरिएंट में केबिन के अंदर ऑल-ब्लैक कलर थीम दी गई है जो इसे स्पोर्टी टच देती है। इसमें डैशबोर्ड और डोर हैंडल्स पर हल्के सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं, जबकि, केबिन के अंदर दी गई ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग इसे लो-लाइट कंडीशन में अच्छा कॉन्ट्रास्ट देती है।  

    इस वेरिएंट में पावर्ड फ्रंट रो सीटें दी गई हैं, जबकि पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए इसमें विंग-टाइप हेडरेस्ट और रियर सनशेड जैसे अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं। इसमें इल्युमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील, रोटरी ड्राइव सिलेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 

    फीचर और सेफ्टी  

    फियरलेस प्लस वेरिएंट में मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ 6-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट, डुअल-ज़ोन ऑटो एसी, 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, एक्यूआई डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर और फ्रंट सीट वेंटिलेशन जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 

    सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), पीछे और आगे पार्किंग सेंसर के साथ 360 डिग्री कैमरा, ड्राइवर ड्राउजीनेस अलर्ट सिस्टम, ऑटोमेटिक डिफॉगर और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    बैटरी पैक, मोटर व रेंज 

    हैरियर ईवी फियरलेस प्लस वेरिएंट में 65 केडब्ल्यूएच और 75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है :- 

    बैटरी पैक 

    65 केडब्ल्यूएच 

    75 केडब्ल्यूएच 

    मोटर 

    1

    1

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव 

    रियर-व्हील-ड्राइव 

    पावर

    238 पीएस 

    238 पीएस

    टॉर्क

    315 एनएम

    315 एनएम

    एमआईडीसी- सर्टिफाइड रेंज 

    538 किलोमीटर

    627 किलोमीटर

    इन दोनों बैटरी पैक ऑप्शन के आउटपुट आंकड़े एक जैसे हैं, लेकिन बड़ा 75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वेरिएंट 627 किलोमीटर की ज्यादा रेंज देता है। हैरियर ईवी के टॉप वेरिएंट में 75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ ज्यादा पावरफुल डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप और ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन दिया गया है।

    कीमत और मुकाबला 

    हैरियर ईवी फियरलेस प्लस वेरिएंट की कीमत 23.99 लाख रुपये से शुरू होकर 25.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। टाटा हैरियर ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो3 से है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    R
    ravindran p
    Jul 20, 2025, 7:26:04 PM

    Why tata given only 2 colours in this variant??. Inferior given full black colour at least give rood and door in white colour can identify seats door in night?. These two Tata very disappointed us

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      ravindran p
      Jul 20, 2025, 7:23:22 PM

      https://www.cardekho.com/tata/harrier-ev

        जवाब
        Write a Reply
        1
        D
        deepak
        Jun 30, 2025, 5:14:11 PM

        No Adas for fearless plus?

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on टाटा हैरियर ईवी

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

          • अपकमिंग
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है