• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा का फ्यूचर प्लानः कंपनी 2030 तक लॉन्च करेगी पांच नई एसयूवी कार, एलिवेट की बुकिंग जुलाई 2023 से होगी शुरू

    हाल ही में होंडा ने भारत में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के ग्लोबल प्रीमियर का आयोजन किया जिसकी बुकिंग जुलाई में शुरू की जाएगी। 

    भानु
    भानु
    Published On जून 07, 2023 15:23 ist
    info icon
    published onJun 07, 2023 15:23 IST
    last updated onJun 07, 2023 15:23 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate

    • होंडा भारत में इस फेस्टिवल सीजन के दौरान एलिवेट एसयूवी के साथ अपनी नई एसयूवी कारों को लॉन्च करने का सिलसिला करेगी शुरू
    • 2026 में एलिवेट ईवी के अलावा होंडा कुछ और नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कारें भी कर सकती है लॉन्च
    • होंडा के प्लान के मुताबिक भारत में सब-कॉम्पैक्ट और मिड साइज एसयूवी को भी किया जा सकता है पेश

    जल्द ही होंडा एलिवेट भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी जो कि जापानी कारमेकर की एकदम नई एसयूवी है।

    और कौनसे नए प्रोडक्ट लाएगी होंडा?

    Tata Nexon
    Kia Sonet

    होंडा ने भारत में 2030 तक 5 नई एसयूवी कारें उतारने का ऐलान किया था जिसकी शुरूआत इस साल एलिवेट से होगी। कंपनी की इन 5 अपकमिंग एसयूवी कारों में से एक एलिवेट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन कंफर्म हो चुका है। अभी होंडा की ओर से इस बारे में ज्यादा जानकारी दी जानी बाकी है मगर हमारा मानना है कि कंपनी यहां टाटा नेक्सन और किया सोनेट की टक्कर में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार भी उतार सकती है। 

    Mahindra XUV700
    Tata Safari

    इसके अलावा हमारा ये भी मानना है कि होंडा महिंद्रा एक्सयूवी700 और टाटा हैरियर /सफारी को मिल रही पॉपुलैरिटी को देखते हुए मिड साइज एसयूवी स्पेस में भी एंट्री ले सकती है। इस बारे में सोचने के लिए हमारे पास दो कारण हैंः पहला तो ये होंडा की इस सेगमेंट में मौजूदगी नहीं है और दूसरा इस सेगमेंट में एक से बढ़कर एक और एक दूसरे से काफी अलग कारों के होने से सेगमेंट को काफी अच्छी ग्रोथ भी मिली है। 

    यह भी देखेंः होंडा एलिवेट साइज के मोर्चे पर मुकाबले में मौजूद कारों को कहां तक देगी टक्कर, जानिए यहां

    कंफर्म हो चुकी एलिवेट ईवी के अलावा होंडा कुछ और नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कारें भी लॉन्च कर सकती है। इनमें से एक इलेक्ट्रिक एसयूवी काफी बड़ी हो सकती है और ये भारत में कंपनी की सबसे महंगी कार भी हो सकती है।

    होंडा एलिवेट एसयूवी

    Honda Elevate

    होंडा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हाल ही में शोकेस की गई एलिवेट एसयूवी को उतारेगी। भारत में 2017 के बाद से ये पहली ब्रांड न्यू होंडा कार होगी जिसे ग्लोबल मार्केट्स में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा। नई एलिवेट एसयूवी में फीचर्स और पावरट्रेन के मामले में सिटी सेडान जैसी समानताएं हैं। इस कार को फेस्टिवल सीजन के दौरान लॉन्च किया जाएगा। नई होंडा एलिवेट कार की कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। होंडा एलिवेट की शोकेसिंग से जुड़ी स्टोरी दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है