• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी हाइब्रिड जल्द हो सकती है लॉन्च, 30 किलोमीटर प्रति लीटर तक देगी माइलेज

    इसके थाईलैंड वर्जन को लेकर 27.78 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज दावा किया जाता है। 

    भानु
    भानु
    published on मार्च 04, 2022 16:58 ist
    info icon
    published onMar 04, 2022 16:58 IST
    last updated onMar 04, 2022 16:58 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट

    होंडा सिटी ने प्रीमियम स्टाइलिंग और अपमार्केट फीचर्स के चलते सेडान सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब होंडा ने इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन देकर इसे और भी खास बना दिया है और इसका ये मॉडल बहुत जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

    सियाज जैसी माइल्ड हाइ​ब्रिड नहीं होगी, बल्कि पूरी तरह हाइब्रिड कार होगी

    मारुति अपनी माइल्ड हाइब्रिड कारों में माइल्ड हाइब्रिड फीचर देती है। इसके लिए कंबस्शन इंजन पावरट्रेन में छोटे इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स दिए जाते हैं जिन्हें स्टार्टर जनरेटर मोटर भी कहा जाता है। हालांकि इनकी इलेक्ट्रिक यूटिलिटी काफी कम होती है। दूसरी तरफ होंडा की आई-एमएमडी ईएचईवी हाइब्रिड पावरट्रेन में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जिससे सिटी सेडान को पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड पर ड्राइव किया जा सकता है। भारत में सबसे अफोर्डेबल सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड कार के तौर पर टोयोटा कैमरी उपलब्ध है जिसकी प्राइस 41.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

    अच्छी परफॉर्मेंस भी मिलेगी 

    सिटी हाइ​ब्रिड में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 98 पीएस की पावर और 127 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं इसकी मेन इलेक्ट्रिक मोटर 109 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और सिटी  में इस्तेमाल करने के लिहाज से इतना आउटपुट काफी है। इस हाइब्रिड सेटअप के साथ केवल सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ही दिया गया है। 

    सिटी हाइब्रिड को तीन मोड्स: प्योर ईवी, हाइब्रिड और इंजन ओनली के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। हालांकि होंडा ने इसकी इलेक्ट्रिक रेंज से तो पर्दा नहीं उठाया है, मगर इसके थाईलैंड वर्जन को लेकर 27.78 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज दावा किया जाता है। इसके कंपेरिजन में रेगुलर होंडा सिटी 1.5 लीटर डीजल-मैनुअल का एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज फिगर 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं पेट्रोल-मैनुअल मॉडल की फ्यूल एफिशिएंसी 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर बताई जाती है। 

    लॉन्च होने में हुई काफी देरी

    होंडा ने 2018 में भारत में मास मार्केट हाइब्रिड कार उतारने का ऐलान किया था। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इसके लॉन्च प्रोग्राम को काफी बार टाला गया जो अब आखिरकार पूरा होने जा रहा है। 2022 के सेकंड क्वार्टर तक ये कार यहां लॉन्च कर दी जाएगी। 

    इससे पहले भी भारत को​ हाइब्रिड कारें दे चुकी है होंडा

    मास मार्केट कार सेगमेंट में होंडा सिटी हाइब्रिड पहली कोई विशेष कार नहीं होगी। इससे पहले भी होंडा यहां हाइब्रिड सेडान पेश कर चुकी है। होंडा अकॉर्ड को हाल ही में बंद किया गया है जो प्रीमियम एक्जिक्यूटिव सेडान थी और इसकी प्राइस कैमरी के बराबर 40 लाख रुपये थी। अकॉर्ड से पहले होंडा 2008 में सिविक हाइब्रिड भी लेकर आई थी, मगर इंपोर्टेड कंपोनेंट्स होने के कारण इसकी कीमत 21.5 लाख रुपये तक पहुंचती थी। 

    यह भी पढ़ें: स्कोडा स्लाविया Vs मारुति सियाज Vs होंडा सिटी Vs हुंडई वरना : प्राइस कंपेरिजन

    होंडा सिटी हाइब्रिड संभावित कीमत 

    इनपुट कॉस्ट बढ़ने से ना केवल कॉम्पैक्ट सेडान कारों की प्राइस पिछले कुछ सालों में बढ़ी है, बल्कि अच्छी बिल्ड क्वालिटी और फीचर लिस्ट के चलते भी इनकी कीमतों पर इसका काफी असर पड़ा है। 

    बता दें कि होंडा सिटी जनरेशन 5 मॉडल की कीमत 11.23 लाख रुपये से लेकर 15.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। ऐसे सिटी हाइब्रिड की प्राइस इससे ज्यादा ही होगी। ये सिंगल वेरिएंट में ही पेश की जाएगी और इसकी संभावित कीमत 17.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें :मार्च में होंडा कारों पर पाएं 35,600 रुपये तक का डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है