• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    तस्वीरों के जरिए डालिए महिंद्रा बीई 05 के प्रोडक्शन वर्जन पर एक नज़र

    भारत में महिंद्रा बीई 05 इलेक्ट्रिक एसयूवी को अक्टूबर 2025 तक लॉन्च किया जाएगा

    स्तुति
    स्तुति
    published on अगस्त 21, 2023 17:39 ist
    info icon
    published onAug 21, 2023 17:39 IST
    last updated onAug 21, 2023 17:39 IST
    461 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra BE.05

    • महिंद्रा बीई 05 प्रोडक्शन वर्जन की डिज़ाइन कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलती जुलती है।
    • इसके प्रोडक्शन रेडी वर्जन के केबिन में कई हल्के फुल्के बदलाव किए जा सकते हैं।
    • यह गाड़ी इंग्लो प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें 60 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जा सकता है जिसके जरिए यह 450 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तय कर सकती है।
    • भारत में महिंद्रा बीई 05 को अक्टूबर 2025 तक लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसकी कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    महिंद्रा के चीफ डिज़ाइन ऑफिसर प्रताप बोस ने हाल ही में बीई.05 इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्रोडक्शन रेडी वर्जन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में नज़र आए मॉडल पर पूरी तरह से कवर चढ़ा हुआ दिख रहा है, लेकिन फिर भी हम 2022 में शोकेस हुए कॉन्सेप्ट मॉडल के मुकाबले इसमें हुए काफी कुछ बदलावों के बारे में पता लगाने में सक्षम हो सके।

    कॉन्सेप्ट मॉडल से ज्यादा नहीं है अलग

    महिंद्रा बीई.05 के प्रोडक्शन वर्जन में कॉन्सेप्ट मॉडल वाली ही डिज़ाइन थीम अपनाई गई है। इसकी फ्रंट प्रोफाइल उभरे हुए बोनट, शार्प और स्लीक एलईडी डीआरएल्स और पतले बंपर के साथ कॉन्सेप्ट वर्जन जैसी ही नज़र आती है।

    Mahindra BE.05
    Mahindra BE.05

    साइड प्रोफाइल पर इसमें थोड़े बहुत बदलाव जरूर देखने को मिलते हैं। कॉन्सेप्ट वर्जन के मुकाबले इसमें अब फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और ए-पिलर पर माउंटेड कैमरा को इसमें प्रॉपर ओआरवीएम से रिप्लेस किया गया है। इसमें व्हील आर्क पर क्लैडिंग नज़र नहीं आ रही है और इसका बी-पिलर अब ज्यादा उभरा हुआ लग रहा है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा शोकेस कर चुकी है ये सात इलेक्ट्रिक एसयूवी कारें, जानिए कब तक होगी लॉन्च

    रियर साइड पर इसके प्रोडक्शन वर्जन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। ऊपर से देखने पर इसमें स्प्लिट रियर स्पॉइलर नज़र आता है, पीछे की तरफ इसमें पतले एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, जिसमें एलईडी डीआरएल्स जैसी ही स्टाइल मिलती है, साथ ही इसमें बड़े साइज़ का बंपर भी दिया गया है।

    Mahindra BE.05
    Mahindra BE.05

    बीई.05 के प्रोडक्शन वर्जन की डिज़ाइन कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलती जुलती है।

    इंटीरियर डिज़ाइन

    अनुमान है कि इस अपकमिंग कार का केबिन भी कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलता जुलता हो सकता है। महिंद्रा केबिन के अंदर इसमें ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले, लेयर्ड डैशबोर्ड डिज़ाइन, स्क्वायर शेप्ड स्टीयरिंग व्हील और कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी ही कॉकपिट डिज़ाइन देगी।

    Mahindra BE.05 Cabin

    हालांकि, इस गाड़ी के केबिन की कलर स्कीम और मॉडर्न कॉकपिट डिज़ाइन में थोड़े बहुत बदलाव जरूर देखने को मिल सकते हैं। बीई 05 के इंटीरियर की तस्वीरें फिलहाल सामने नहीं आई हैं, लेकिन अनुमान है कि इसमें वेरिएंट अनुसार कई बदलाव जरूर किए जा सकते हैं।

    रेंज व पावरट्रेन

    Mahindra INGLO Platform

    बीई.05 महिंद्रा के इंग्लो प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली डेडिकेटेड ईवी होगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 60 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 450 किलोमीटर के आसपास हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में केवल 2-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया जा सकता है, लेकिन यह गाड़ी ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन को भी सपोर्ट करेगी। महिंद्रा की नई बैटरी टेक्नोलॉजी 175 केडब्ल्यूएच तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फ़ास्ट चार्जर के जरिए इसकी बैटरी को 5 से 80 प्रतिशत 30 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा।

    लॉन्च, प्राइस व कंपेरिजन

    Mahindra INGLO Platform

    महिंद्रा बीई.05 को भारत में अक्टूबर 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा बेस्ड ईवी और टाटा कर्व्व ईवी से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बीई 6 sporteq पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा बीई 6 sporteq

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है