• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म : मारुति जिम्नी का इलेक्ट्रिक वर्जन 2030 तक होगा लॉन्च

    जिम्नी ईवी को सुजुकी के नए ईवी प्लांस में शामिल किया गया है।  यह स्टैंडर्ड जिम्नी की तरह ही बॉडी-ऑन फ्रेम पर बेस्ड हो सकती है।   इसमें ड्यूल मोटर सेटअप के साथ 4x4 ड्राइवट्रेन दी जा सकती है।  इसकी सर्टिफाइड रेंज 350 किलोमीटर हो सकती है।   भारत में जिम्नी 5-डोर आईसीई पावर्ड वर्जन से पर्दा उठ चुका है।  मारुति 2030 तक छह ईवी कारों को लॉन्च करेगी जिनमें ईवीएक्स भी शामिल होगी। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 27, 2023 19:40 ist
    info icon
    published onJan 27, 2023 19:40 IST
    last updated onJan 27, 2023 19:40 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Jimny EV silhouette

    • जिम्नी ईवी को सुजुकी के नए ईवी प्लांस में शामिल किया गया है। 

    • यह स्टैंडर्ड जिम्नी की तरह ही बॉडी-ऑन फ्रेम पर बेस्ड हो सकती है।  

    • इसमें ड्यूल मोटर सेटअप के साथ 4x4 ड्राइवट्रेन दी जा सकती है। 

    • इसकी सर्टिफाइड रेंज 350 किलोमीटर हो सकती है।  

    • भारत में जिम्नी 5-डोर आईसीई पावर्ड वर्जन से पर्दा उठ चुका है। 

    • मारुति 2030 तक छह ईवी कारों को लॉन्च करेगी जिनमें ईवीएक्स भी शामिल होगी। 

    मारुति ने अपने 2030 तक के लॉन्ग टर्म प्लान साझा कर दिए हैं। इसके तहत कंपनी द्वारा अगले सात सालों में लॉन्च की जाने वाली इलेक्ट्रिक कारों की जानकारी दी गई है। इसमें से एक सबसे रोमांचक मॉडल जिम्नी का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा जिसकी कंपनी ने सिल्हाउट इमेज भी जारी की है। कंपनी जिम्नी इलेक्ट्रिक वर्जन को सबसे पहले यूरोपियन मार्केट में लॉन्च करेगी।   

    चूंकि यह जिम्नी का ही इलेक्ट्रिक वर्जन है, यह गाड़ी भी बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड हो सकती है। यह अपकमिंग एसयूवी ऑफ-रोडिंग के लिहाज से भी बेहद अच्छी साबित हो सकती है। इसमें ड्यूल-मोटर सेटअप (हर एक्सेल पर एक) दिया जा सकता है। इस गाड़ी से जुड़े कोई टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल सामने नहीं आए हैं। अनुमान है कि जिम्नी ईवी की सर्टिफाइड रेंज 350 किलोमीटर के आसपास हो सकती है।

    Suzuki Jimny

    जिम्नी 5-डोर वर्जन से ऑटो एक्सपो में पर्दा उठ चुका है। अब तक यह गाड़ी अंतरराष्ट्रीय बाजार में केवल 3-डोर अवतार में ही उपलब्ध थी। जारी हुए नए टीज़र सिल्हाउट से यह पता लगाना मुश्किल है कि इनमें से कौनसे वर्जन के साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलेगी। अनुमान है कि यूरोपियन मार्केट में इसे 3-डोर अवतार में पेश किया जा सकता है।  यदि मारुति 5-डोर मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार करती है तो इसे भारत में 2030 के बाद लॉन्च किया जा सकता है। मारुति की योजना 2030 तक छह इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की है जिसमें ईवीएक्स भी शामिल होगी। 

    मारुति ने जिम्नी 5-डोर के भारतीय मॉडल में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (105 पीएस/134.2 एनएम) का ऑप्शन दिया है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। जिम्नी भारतीय मॉडल में फोर-व्हील-ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी जाएगी। 

    Maruti Jimny

    भारत में जिम्नी 5-डोर की बिक्री मार्च से शुरू हो सकती है।  इस गाड़ी की प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।  सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से रहेगा। जल्द ही इन दोनों कारों के 5-डोर वर्जन भी उतारे जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें : मारुति 2030 तक छह नई इलेक्ट्रिक कारों को करेगी लॉन्च, वैगन आर, फ्रॉन्क्स और स्विफ्ट के इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकते हैं शामिल

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है