क्या हुंडई ला रही है क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार? हरियाणा में चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होते दिखी ये कार
इसे बोनट खोलकर चार्ज करते हुए देखा गया है और इसमें कोई विशेष चार्ज पोर्ट नहीं लगा हुआ था।
- Write a कमेंट

-
मौजूदा इंटरनल कंबस्शन इंजन (आईसीई) वर्जन से बिल्कुल अलग नजर नहीं आ रहा है इसका ये इलेक्ट्रिक वर्जन
-
अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी का टेस्टिंग मॉडल हो सकता है ये
-
एक पूरी तरह से नए इलेक्ट्रिक मॉडल के तौर पर 2025 तक लॉन्च हो सकती है क्रेटा इलेक्ट्रिक
-
20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है इसकी कीमत
हाल ही में एक चार्जिंग स्टेशन पर हुंडई क्रेटा ईवी (Hyundai Creta EV) का टेस्टिंग मॉडल नजर आया है। इससे ये कंफर्म हो रहा है कि हुंडई मोटर्स एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल तैयार कर रही है जो कोना ईवी से ज्यादा अफोर्डेबल होगा।
इसके अलावा ये बाहर से बिल्कुल हुंडई क्रेटा जैसी ही नजर आ रही है, ऐसे में माना जा सकता है ये हुंडई की ओर से पेश की जाने वाली वो इलेक्ट्रिक एसयूवी नहीं होगी। हो सकता है ये कंपनी की अपकमिंग ईवी की रियल वर्ल्ड कंडीशन में कंपेटिबिलिटी चैक करने के लिए एक टेस्ट बैड के तौर पर परखी जा रही हो।

इस कार के नजर आने से दो संभावनाएं दिखाई दे रही है। पहली तो ये कि हुंडई या तो क्रेटा ईवी को अगले साल के आखिर तक या फिर 2025 तक लॉन्च कर सकती है। मगर ये क्रेटा फेसलिफ्ट पर बेस्ड होगी ना कि मार्केट में उपलब्ध मौजूदा वर्जन पर। दूसरी संभावना ये है कि हुंडई भारत में एक बिल्कुल नए सिरे से तैयार की गई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी उतार सकती है और उसकी कंपोनेंट टेस्टिंग के लिए क्रेटा का इस्तेमाल कर रही है।
ये भी पढ़ेंः हुंडई एक्सटर से उठा पर्दा: बुकिंग हुई शुरू, जल्द टाटा पंच की टक्कर में होगी लॉन्च
इन दोनों मामलों को देखते हुए हम कंपनी से एक नई इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की उम्मीद कर सकते हैं जो मार्केट में टाटा नेक्सन ईवी और अकमिंग टाटा कर्व ईवी को कड़ी टक्कर देगी। इस कार की रेंज 400 किलोमीटर तक हो सकती है और इसमें काफी प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
हुंडई इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार को 2025 तक लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। मुख्यतौर पर इस नई इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी प्राइम/मैक्स, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी और एमजी जेडएस ईवी से रहेगा।














