• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी में रेगुलर हैरियर के मुकाबले मिलता है इन 13 फीचर का एडवांटेज

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार में सात ऐसे फीचर दिए गए हैं जो टाटा की किसी कार में पहले बार मिल रहे हैं

    स्तुति
    स्तुति
    published on जून 05, 2025 11:27 ist
    info icon
    published onJun 05, 2025 11:27 IST
    last updated onJun 05, 2025 11:27 IST
    281 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा हैरियर ईवी कंपनी की नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है, जिसे 21.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री,एक्स-शोरूम) प्राइस पर लॉन्च किया गया है। यह गाड़ी लुक्स में रेगुलर हैरियर से काफी मिलती जुलती है, लेकिन हैरियर इलेक्ट्रिक में कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट :- 

    ऑल-व्हील ड्राइव

    2025 Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसमें ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ डुअल मोटर सेटअप दिया गया है। इसमें लगी दो मोटर संयुक्त 396 पीएस की पावर और 504 एनएम का टॉर्क देती है।  

    14.5-इंच इंफोटेनमेंट 

    2025 Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी कार में बड़ा 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो सैमसंग क्यूएलईडी टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जबकि, रेगुलर हैरियर एसयूवी में 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है।  

    समन मोड

    2025 Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी में समन मोड दिया गया है जो की फॉब के जरिए गाड़ी को अपने आप आगे बढ़ने और पीछे होने में मदद करता है। यह फीचर पार्किंग स्पॉट या गैरेज में गाड़ी को पार्क करने या बाहर निकालने के दौरान बेहद काम का साबित होता है। यह फीचर टाटा की किसी कार में पहली बार दिया गया है।  

    ऑटो पार्क असिस्ट 

    2025 Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी ड्राइवर के स्टीयरिंग व्हील, ब्रेक या एक्सलेरेटर पर इनपुट डाले बिना खुद ही पार्क करने में सक्षम है। इस फीचर के जरिए कम स्पेस में गाड़ी को पार्क करना आसान हो जाता है। यह फीचर टाटा की किसी गाड़ी में पहली बार दिया गया है। 

    छह मल्टी-टेरेन मोड 

    2025 Tata Harrier EV

    रेगुलर हैरियर के मुकाबले हैरियर ईवी में मल्टी-टेरेन मोड दिए गए हैं। यह गाड़ी छह अलग-अलग मोड : नॉर्मल, मड रट्स, रॉक क्रॉल, सैंड, स्नो/ग्रास और कस्टम मोड के साथ आती है। जबकि, रेगुलर हैरियर कार में तीन मोड : नॉर्मल, रफ और वेट दिए गए हैं।  

    डैशकैम के साथ डिजिटल आईआरवीएम

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी का इनसाइड रियर-व्यू मिरर (आईआरवीएम) रियर कैमरा फीड दिखाकर डिजिटल स्क्रीन में बदल जाता है, जिससे गाड़ी के पीछे का क्लियर व्यू मिल पाता है। अतिरिक्त सेफ्टी के लिए इसमें आईआरवीएम के साथ इंटीग्रेटेड बिल्ट-इन डैशकैम भी दिया गया है।

    ट्रांसपेरेंट मोड 

    2025 Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी का 360-डिग्री कैमरा ना केवल कार के आसपास का क्लियर व्यू दिखाता है, बल्कि गाड़ी के बोनट के नीचे क्या है इस बात की जानकारी भी देता है। इससे आपको बड़ी बाधाओं को आसानी से पहचानने में मदद मिलेगी, जो खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के दौरान काम आएगी। जबकि, रेगुलर हैरियर कार में भी 360-डिग्री कैमरा दिया गया है, लेकिन इसमें ट्रांसपेरेंट मोड नहीं मिलता है। 

    फ्रंट को-पैसेंजर सीट के लिए बॉस मोड 

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक और हैरियर डीजल वर्जन दोनों में पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटें दी गई हैं। लेकिन, हैरियर ईवी में फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए 'बॉस मोड' दिया गया है जो रियर पैसेंजर को अतिरिक्त लेगरूम स्पेस पाने के लिए एक बटन दबाकर सीट को आगे की ओर खिसकाने में मदद करेगा। 

    डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम

    हैरियर ईवी और रेगुलर हैरियर दोनों गाड़ियों में 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम दिया गया है। हैरियर ईवी डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम सपोर्ट करती है जिससे केबिन के अंदर शानदार ऑडियो एक्सपीरिएंस मिलता है। 

    बूस्ट मोड

    हैरियर ईवी में बूस्ट मोड दिया गया है जो इसे 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 6.3 सेकंड में पकड़ने में मदद करता है। यह फीचर ओवरटेकिंग के दौरान बेहद काम का साबित होगा। वहीं, रेगुलर हैरियर में यह फीचर नहीं दिया गया है। 

    मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन 

    हैरियर ईवी में मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन सेटअप दिया गया है जो गाड़ी के राइड कंफर्ट व हैंडलिंग को बेहतर बनाता है। स्टैंडर्ड सस्पेंशन सेटअप के मुकाबले यह उबड़-खाबड़ सड़कों पर गाड़ी को स्मूद रहने और कॉर्नर पर स्टेबल रखने में मदद करता है।   

    बोनस - वी2एल और वी2वी 

    हैरियर ईवी व्हीकल-2-लोड (वी2एल) और व्हीकल-2-व्हीकल (वी2वी) चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फीचर स्मॉल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को पावर देने या फिर गाड़ी की बैटरी के जरिए दूसरी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने में मदद करता है। यह फीचर रेगुलर हैरियर में नहीं मिलता है।  

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Tata Harrier EV side profile

    टाटा हैरियर ईवी की कीमत 21.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम) है। इस गाड़ी की पूरी प्राइस लिस्ट फिलहाल सामने नहीं आई है। सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई से रहेगा। यह गाड़ी बीवाईडी एटो3 के मुकाबले में भी अच्छा ऑप्शन है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है