• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

    %3Cp%20dir%3D%22ltr%22%3E%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%B0%20%E0%A4%88%E0%A4%B5%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%20%E0%A4%B5%E0%A4%AF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A5%88%

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 24, 2025 16:02 ist
    info icon
    published onJun 24, 2025 16:00 IST
    last updated onJun 24, 2025 16:02 IST
    145 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा हैरियर ईवी को वयस्क पैसेंजर सेफ्टी के लिए 32 में से 32 पॉइंट्स और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 45 पॉइंट्स मिले हैं जो कि मुकाबले में मौजूद महिंद्रा एक्सईवी 9ई के बराबर हैं   

    • हैरियर ईवी को फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल और साइड डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 16 पॉइंट्स मिले हैं।  

    • फ्रंटल और साइड क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और को-ड्राइवर के सभी हिस्सों को 'अच्छी' सुरक्षा मिली। 

    • चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन टेस्ट में हैरियर ईवी को डायनामिक और सीआरएस इंस्टालेशन टेस्ट में पूरे पॉइंट्स मिले, लेकिन व्हीकल असेसमेंट टेस्ट में इस गाड़ी ने कुछ पॉइंट्स गंवा दिए। 

    • टाटा हैरियर ईवी में 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक और लेवल-2 एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। 

    हाल ही में लॉन्च हुई टाटा हैरियर ईवी का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया है, जिसमें इसे वयस्क और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह रेटिंग महिंद्रा एक्सईवी 9ई के बराबर है, जिससे इसका सीधा मुकाबला है। बता दें कि महिंद्रा एक्सईवी 9ई का क्रैश टेस्ट जनवरी 2025 में किया गया था। अब टाटा हैरियर ईवी के भारत एनकैप क्रैश टेस्ट नतीजों पर डालेंगे एक नजर :- 

    टेस्ट 

    पॉइंट्स 

    रेटिंग 

    वयस्क सेफ्टी प्रोटेक्शन 

    32/32 पॉइंट 

    ⭐⭐⭐⭐⭐

    चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन 

    45/49 पॉइंट 

    ⭐⭐⭐⭐⭐

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन 

    2025 Tata Harrier EV AOP tests

    टेस्ट 

    पॉइंट्स 

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट  

    16/16 पॉइंट्स 

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट  

    16/16 पॉइंट्स 

    टेबल से साफ स्पष्ट है कि टाटा की इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार को फ्रंटल और साइड बैरियर टेस्ट में पूरे पॉइंट्स मिले हैं। 

    Tata Harrier EV Bharat NCAP crash test

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में ड्राइवर और को-ड्राइवर के सिर, गर्दन, छाती, पेल्विस, जांघ, टिबिया और पैर (केवल ड्राइवर) समेत सभी बॉडी पार्ट्स को 'अच्छी' सेफ्टी रेटिंग दी गई।  

    Tata Harrier EV Bharat NCAP crash test

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट और साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट दोनों में ड्राइवर और को-ड्राइवर के शरीर के सभी हिस्सों को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। 

    चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन 

    टेस्ट 

    पॉइंट्स 

    डायनामिक स्कोर  

    24/24 पॉइंट्स 

    सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर  

    12/12 पॉइंट्स 

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर 

    9/13 पॉइंट्स 

    Tata Harrier EV Bharat NCAP crash test

    हैरियर इलेक्ट्रिक कार को डायनामिक और सीआरएस इंस्टालेशन टेस्ट में पूरे पॉइंट्स मिले हैं। हालांकि, व्हीकल असेसमेंट टेस्ट में इस गाड़ी ने कुछ पॉइंट्स गंवा दिए। 

    18 महीने और 3 साल की बच्ची की डमी को फ्रंटल क्रैश टेस्ट में 8 में से 8 पॉइंट्स मिले हैं, जबकि साइड क्रैश टेस्ट में इसका स्कोर 4 में से 4 रहा।  

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक कार को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

    सेफ्टी फीचर 

    टाटा हैरियर ईवी गाड़ी में 7 एयरबैग (6 एयरबैग स्टैंडर्ड), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, ट्रांसपेरेंट मोड फीचर जो आपको बोनट के नीचे की जानकारी देता है, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग जैसे फीचर शामिल है। 

    कीमत और मुकाबला 

    Tata Harrier EV Bharat NCAP crash test

    टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी के रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यू) वेरिएंट्स की प्राइस से पर्दा उठा दिया है। इस गाड़ी की कीमत 21.49 लाख रुपये से 27.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच रखी गई है। हैरियर ईवी ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) वेरिएंट्स की प्राइस 24 जून 2025 को साझा की जाएगी। इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो 3 से है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है