• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बेंगलुरु में खुला वोल्वो का सबसे बड़ा सर्विस सेंटर

    यह सर्विस सेंटर 90 हजार स्कवायर फिट एरिया में फैला है

    cardekho
    cardekho
    Published On मई 25, 2018 15:59 ist
    info icon
    published onMay 25, 2018 15:57 IST
    last updated onMay 25, 2018 15:59 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Volvo S60 Polestar

    वोल्वो ने बेंगलुरु के सरजापुर जिले में नया सर्विस सेंटर खोला है। यह कंपनी का अब तक का देश में सबसे बड़ा सर्विस सेंटर है। यह 90 हजार स्कवायर फिट एरिया में फैला है। इसे मार्शल मोटर्स प्रा. लि. द्वारा संचालित किया जाएगा।

    वोल्वो का नया सर्विस सेंटर कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। सबसे अहम बात ये है कि यह शहर की कई अहम जगहों जैसे व्हाइटफिल्ड, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, आउटर रिंग रोड, मराठाहल्ली और कोरमंगल से जुड़ा है।

    कंपनी के अनुसार यह सर्विस सेंटर 90 हजार से ज्यादा स्कवायर फिट एरिया में फैला है। इस में से 15000 स्कवायर फिट कंस्ट्रक्शन, 11000 स्कवायर फिट वर्कशॉप और 2000 स्कवायर फिट ऑसिस एरिया के लिए है। बॉडी रिपेयर और अन्य जरूरी कार्यों के लिए 2000 स्कवायर फिट एरिया निर्धारित किया गया है।

    सर्विस सेंटर के अलावा वोल्वो अपने डीलरशिप नेटवर्क में भी इजाफा करने की योजना बना रही है। कंपनी के फिलहाल अहमदाबाद, बेंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, दिल्ली एनसीआर, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, गुरूग्राम, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कोझीकोड, लखनउ, लुधियाना, मुंबई, पुणे, रायपुर, सूरत, विशाखापटनम और विजयवाडा में डीलरशिप है।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    वोल्वो एक्ससी60 2012-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है