• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन वर्ट्स भारत में 9 जून को होगी लॉन्च

    फोक्सवैगन वर्ट्स सेडान भारत में 9 जून को लॉन्च होगी। इस गाड़ी की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग फिलहाल जारी है। फोक्सवैगन की इस अपकमिंग कार का मास प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 12, 2022 18:47 ist
    info icon
    published onApr 12, 2022 18:47 IST
    last updated onApr 12, 2022 18:47 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    • फोक्सवैगन की इस अपकमिंग कार की बुकिंग फिलहाल जारी है। 
    • यह कार दो वेरिएंट डायनामिक और परफॉर्मेंस (जीटी) लाइन वेरिएंट में उपलब्ध होगी।
    • वर्ट्स में छह एयरबैग्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, इलेक्ट्रिक सनरूफ और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।
    • इसमें 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलेंगे। 

    फोक्सवैगन वर्ट्स सेडान भारत में 9 जून को लॉन्च होगी। इस गाड़ी की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग फिलहाल जारी है। फोक्सवैगन की इस अपकमिंग कार का मास प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है।

    फोक्सवैगन वर्ट्स स्कोडा स्लाविया वाले प्लेटफार्म पर बनी होगी और इसमें इसी वाले इंजन ऑप्शन दिए जाएंगे। हालांकि, इन दोनों कारों के एक्सटीरियर और इंटीरियर स्टाइल दूसरे से एकदम अलग है। यह सेडान कार दो वेरिएंट डायनामिक और परफॉर्मेंस (जीटी) में उपलब्ध होगी।

    इस सेडान कार में दो इंजन ऑप्शंस 1.0-लीटर इंजन (115 पीएस) और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150 पीएस) दिए जाएंगे। इसके 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी, जबकि इसके 1.5-लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) स्टैंडर्ड दिया जाएगा। इसके जीटी लाइन वेरिएंट के साथ 1.5-लीटर टीएसआई-डीएसजी कॉम्बिनेशन भी मिलेगा।

    फोक्सवैगन की इस अपकमिंग सेडान कार में एलईडी हेडलैंप्स स्टैंडर्ड दिए जाएंगे, इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 8-इंच फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, छह एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट और रियर पैकिंग कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    अनुमान है कि फोक्सवैगन वर्ट्स की प्राइस भारत में 10.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वरना, मारुति सुजुकी सियाज़, होंडा सिटी और स्कोडा स्लाविया से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन वर्टस पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन वर्टस

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है