• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिर्फ पेट्रोल वर्जन में लॉन्च होगी फॉक्सवेगन एमियो

    फॉक्सवेगन की पहली कॉम्पैक्ट सेडान एमियो हिन्दुस्तान में अपना सफर शुरू करने वाली है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एमियो को शुरुआत में केवल पेट्रोल वर्जन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें पोलो हैचबैक वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन आएगा। चर्चाएं ऐसी भी हैं कि कंपनी इसमें 1.5 लीटर का डीज़ल इंजन भी दे सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। 

    सुमित
    सुमित
    Published On मई 06, 2016 13:54 ist
    info icon
    published onMay 06, 2016 12:55 IST
    last updated onMay 06, 2016 13:54 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट


    फॉक्सवेगन इस साल फरवरी में एमियो को सामने लाई थी। एमियो काफी हद तक पोलो से मिलती-जुलती है। इसमें दिया गया बूट इसे कुछ अलग बनाता है। हालांकि एमियो में कई ऐसे फीचर्स आएंगे जो कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे। इनमें क्रूज़ कंट्रोल और रेन सेंसिंग वाइपर्स शामिल हैं। इनके अलावा रिवर्स पार्किंग कैमरा, टच स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रिकली फोल्ड होने वाले विंग मिरर भी इन फीचर्स में शामिल हैं। एमियो को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। 

    डीज़ल इंजन अभी न दिए जाने की एक वजह पिछले साल सामने आया डीज़ल स्कैंडल भी है। इसकी वजह से कंपनी अपने डीज़ल इंजनों में बदलाव करने में जुटी हुई है ताकि ये इंजन उत्सर्जन मानकों पर खरे उतरें। 

    फॉक्सवेगन एमियो का मुकाबला सेंगमेंट में होंडा अमेज़, मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट डिज़ायर, हुंडई एक्सेंट और फोर्ड फीगो एस्पायर से होगा। प्रतियोगिता को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी इसे प्रतिस्पर्धी कीमत पर उतारेगी।

    यह भी पढ़ें : जुलाई से शुरू होगी फॉक्सवेगन एमियो की डिलिवरी

    सोर्स: आॅटोकारइंडिया

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन एमियो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है