• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन टिग्वान ऑफ रोड एक्सपीरियंस : क्या टफ रास्तों पर भी इस एसयूवी कार में दिखता है दमखम? जानिए यहां

    एसयूवी कारों के साथ ऑफ-रोडिंग करना हमेशा मजेदार एक्सपीरियंस रहा है। ऑफ-रोडिंग करके आपको ना केवल यह पता चलता है कि कार कितनी मजबूत है, बल्कि यह चुनौतियों से भरे रास्ते में आपकी क्षमताओं का परीक्षण भी कर लेती है। हाल ही में मुझे फोक्सवैगन टिग्वान कार को ऑफ-रोड ट्रैक पर ले जाने का मौका मिला, और सच कहूं तो मुझे इस कार की ऑफ-रोडिंग क्षमताओं पर काफी संदेह था।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 27, 2023 18:42 ist
    info icon
    published onNov 27, 2023 18:42 IST
    last updated onNov 27, 2023 18:42 IST
    367 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Tiguan Off-road Experience

    एसयूवी कारों के साथ ऑफ-रोडिंग करना हमेशा मजेदार एक्सपीरियंस रहा है। ऑफ-रोडिंग करके आपको ना केवल यह पता चलता है कि कार कितनी मजबूत है, बल्कि यह चुनौतियों से भरे रास्ते में आपकी क्षमताओं का परीक्षण भी कर लेती है। हाल ही में मुझे फोक्सवैगन टिग्वान कार को ऑफ-रोड ट्रैक पर ले जाने का मौका मिला, और सच कहूं तो मुझे इस कार की ऑफ-रोडिंग क्षमताओं पर काफी संदेह था।

    Volkswagen Tiguan

    फोक्सवैगन के इस ऑफ-रोड एक्सपीरियंस सेटअप में मुझे सबसे पहले ट्रैक के बारे में जानकारी दे दी गई थी, जिसके बाद मैं टेस्ट रन के लिए एक एक्सपर्ट के साथ कार में बैठ गया। हिल होल्ड असिस्ट फीचर को एक्सपीरियंस करने के लिए खड़ी चढ़ाई पर गाड़ी को लेकर जाने, इसकी सस्पेंशन सेटअप की क्वालिटी के बारे पता लगाने के लिए गड्ढों और स्पीड ब्रेकर से गुज़रने तक से लेकर गाड़ी को कठिन परिस्थितियों में चलाने और इसकी वॉटर वेडिंग केपेसिटी की जांच करने तक, पैसेंजर सीट पर बैठकर मैंने सब कुछ अनुभव किया।

    Volkswagen Tiguan

    जैसे ही टेस्ट रन खत्म हुआ, मुझे ड्राइवर सीट पर बैठने और गाड़ी को खुद संभालने का मौका मिला। इसके लिए मैं उत्साहित था क्योंकि टाइगन ने मुझे अपनी क्षमताओं से काफी आश्चर्यचकित कर दिया था। टिग्वान जैसी प्रीमियम फैमिली कार से मुझे केवल सॉफ्ट रोडिंग क्षमताओं की ही उम्मीद थी, लेकिन टिग्वान ने मेरी इस सोच को तुरंत बदल दिया।

    Volkswagen Tiguan

    ऑफ-रोड कोर्स के दौरान आधे समय टिग्वान का एक पहिया हवा में था और इस गाड़ी के ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर ने यह सुनिश्चित किया कि पावर एक जैसी डिस्ट्रीब्यूट हो। इसका इंजन जो हाइवे पर रॉकेट जैसा महसूस होता है, उसने सभी बाधाओं से बाहर निकलने के लिए ज्यादा टॉर्क दिया। जबकि, इसके सस्पेंशन जो कॉर्नरिंग के दौरान काफी शार्प लगते हैं, उसने ऑफ-रोड ट्रैक के लेवल बदलने पर भी कार को स्थिर रखा।

    Volkswagen Tiguan

    यह कोर्स पूरा होने पर और टिग्वान कार की वॉटर वेडिंग क्षमताओं का टेस्ट करने के बाद मेरी इस कार को लेकर सोच दूसरी ही हो गई। मुझे लगता था कि टिग्वान एक अपमार्केट क्रॉसओवर एसयूवी कार है, लेकिन इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमताओं को एक्सपीरियंस करने के बाद मुझे महसूस हुआ कि यह उन लोगों के लिए एक बेहद पावरफुल कार है जो अपनी एसयूवी कार में फीचर और कंफर्ट से कुछ बढ़ कर चाहते हैं। हालांकि, टिग्वान एक प्रॉपर ऑफ-रोडर कार भी नहीं है, लेकिन इसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चलाया जरूर जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन टाइगन और वर्टस का साउंड एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 15.52 लाख रुपये से शुरू

    इंजन 

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    ट्रांसमिशन 

    7-स्पीड डीसीटी 

    पावर 

    190 पीएस 

    टॉर्क 

    320 एनएम  

    ड्राइवट्रेन 

    ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी)

     यह भी देखेंः फोक्सवैगन टिग्वान ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टिग्वान पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है