• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म: भारत आएगी फॉक्सवेगन टी-क्रॉस

    हुंडई क्रेटा और जीप रेनेगेड को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 18, 2018 18:51 ist
    info icon
    published onJul 18, 2018 18:51 IST
    last updated onJul 18, 2018 18:51 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen T-Cross

    फॉक्सवेगन ने घोषणा की है कि कॉम्पैक्ट एसयूवी टी-क्रॉस को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसे 2020 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो कैप्चर, डस्टर, निसान किक्स, जीप रेनेगेड और किया एसपी कॉन्सेप्ट पर बनी एसयूवी से होगा। भारत में इसकी कीमत 10 लाख रूपए के आसपास होगी।.

    Volkswagen T-Cross

    भारत आने वाली टी-क्रॉस को एमक्यूबी-ए0-इन प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। फॉक्सवेगन ने कुछ समय पहले यूरोपीय वर्जन के स्केच जारी किए थे। इसके बाद कंपनी ने एक वीडियो जारी कर इसकी झलक दिखाई थी। यूरोप में लॉन्च होने वाली टी-क्रॉस की लंबाई 4107 एमएम है, इस मामले में यह छठवीं जनरेशन की पोलो से मिलती है। नई पोलो भी एमक्यूबी-ए0 प्लेटफार्म पर बेस है। भारत आने वाली टी-क्रॉस यूरोपीय मॉडल से थोड़ी बड़ी हो सकती है।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि टी-क्रॉस को काफी हद तक भारत में ही तैयार किया जाएगा। भारत में बनी होने की वजह से इसकी कीमत को कम रखा जा सकता है।

    यह भी पढें : फॉक्सवेगन ने जारी किए टी-क्रॉस के स्केच

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फॉक्सवेगन टी-क्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है