• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फाॅक्सवेगन काॅम्पेक्ट सेडान: डिजायन व फीचर्स के बारे में जानने के लिए पढ़ें यह खबर

    फाॅक्सवेगन भारत में जल्द ही एक काॅम्पेक्ट सेडान उतारने वाली है। इसकी जानकारी हम आपको पहले ही दे चुके हैं। घरेलू बाजार में इन दिनों अफवाहें चल रही है कि फाॅक्सवेगन की इस कार को ‘एमियो’ नाम दिया जाएगा। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान कार की झलक कैमरे में कैद भी हुई है, जिससे इंटीरियर व एक्सटीरियर के बारे में काफी जानकारी मिली है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही इस कार से पर्दा हटा दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इसे 2016 आॅटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। अगर आप भी कार की डिजायन व फीचर्स को जानने के लिए काफी उत्साहित हैं, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए ही है। आइए, जानते हैं फाॅक्सवेगन की इस काॅम्पेक्ट सेडान के बारे में .....

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 04, 2016 17:22 ist
    info icon
    published onJan 04, 2016 17:22 IST
    last updated onJan 04, 2016 17:22 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    फाॅक्सवेगन काॅम्पेक्ट सेडान को पोलो के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इसकी झलक कैमरे में कैद की गई। उस समय इसे कवर से ढ़का हुआ था। लेकिन इसमें पोलो की झलक नजर आ रही थी। पीछे की तरफ ध्यान दें तो इसका बूट स्पेस कम रखा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि यह चार मीटर की लम्बाई के अंदर रहे।

    फाॅक्सवेगन की काॅम्पेक्ट सेडान के स्पाई शाॅट्स देखने के लिए क्लिक करें।

    कार के आगे वाले हिस्से पर नजर डालें तो यहां पोलो जैसी हैडलाइट दी गई है। ग्रिल के बारे में संभावना है कि यह फेसलिफ्ट वेंटो/जैटा जैसी हो सकती है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो कार का डोर व विंडो लाइन पोलो की तरह दिया गया है। जबकि पीछे की क्वार्टर विंडो में भी पोलो की झलक नजर आती है।

    केबिन की बात करें तो टेस्टिंग के दौरान इसमें इंटरनेशनल पोलो फेसलिफ्ट की तरह टचस्क्रीन सिस्टम देखा गया है। हालांकि भारत में उपलब्ध पोलो व वेंटो माॅडल में यह इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं दिया गया है। इसके अलावा, इसमें नया फ्लेट-बोटम स्टियरिंग व्हील, क्लाईमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल (संभावित), इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल व फोल्डेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर और अन्य फीचर्स पोलो/वेंटो की तरह दिए गए हैं। इसके अलावा सभी वेरिएंट में पोलो/वेंटो की तरह ड्यूल फ्रंट एयर बैग भी दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है