• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमियो हो सकता है फॉक्सवेगन की पहली कॉम्पैक्ट सेडान का नाम, फिर दिखी कार की झलक

    यह जानकारी तो हम आपको पहले ही दे चुके हैं कि फॉक्सवेगन भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में दस्तक देने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कॉम्पैक्ट सेडान को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था। एक बार फिर इस कार की झलक सामने आई है। साथ ही ऐसी भी अटकलें हैं कि इसे 'एमियो' नाम मिल सकता है।

    मनीष
    मनीष
    Published On दिसंबर 31, 2015 16:29 ist
    info icon
    published onDec 31, 2015 16:29 IST
    last updated onDec 31, 2015 16:29 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    ताज़ा तस्वीरों से कार के एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर की काफी कुछ जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि इसमें मौजूदा पोलो का इंजन दिया जाएगा। केबिन के आगे के हिस्से को देखते हुए कहा जा सकता है कि इसके फीचर वेंटो और पोलो से मिलते-जुलते होंगे।

    तस्वीरों पर गौर करें तो पता चलता है कि इसका साइड डिज़ायन पोलो और वेंटो से काफी मिलता-जुलता है। कार के आगे के हिस्से में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके फ्रंट बम्पर को नए डिज़ायन में दिया जा सकता है, वहीं हैडलैंप्स पोलो या वेंटो जैसे हो सकते हैं।

    कार के पीछे का लुक पोलो और वेंटो से अलग होगा। इसके बूट स्पेस को छोटा रखा गया है। ऐसा इसलिए ताकि कार चार मीटर लंबाई के अंदर ही रहे। पीछे की लाइटें वेंटो जैसी ही होंगी, लेकिन इनमें थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस कॉम्पैक्ट सेडान को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें

    सोर्सः आॅवरड्राइव

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है