• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आगे से ऐसी दिखेगी विटारा ब्रेज़ा

    मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा को लेकर रोज़ कोई न कोई अपडेट जारी करती रहती है। ग्राहकों में रोमांच को बनाए रखने के लिए अब कंपनी ने  विटारा ब्रेज़ा का नया वीडियो जारी किया है। इसमें कार को सफेद चादर में लिपटा हुआ दिखाया गया है। ध्यान से देखा जाए तो कार की फ्रंट प्रोफाइल कैसी होगी, इसका काफी आइडिया लग जाता है।

    नबील
    नबील
    Published On जनवरी 22, 2016 19:27 ist
    info icon
    published onJan 22, 2016 19:27 IST
    last updated onJan 22, 2016 19:27 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    Vitara Brezza

    कार के एक्सटीरियर की बात करें तो फ्रंट में बोल्ड ग्रिल दी गई है। इसके बीच में दमदार लुक देने वाली क्रोम की पट्टी लगी है, जो रेनो के डिजायन की याद दिलाती है। फ्रंट में प्रोजेक्टर हैडलैंप, डे-टाइम एलईडी लाइटें, बड़े टर्न इंडिकेटर और फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं, जो कार को प्रीमियम और बोल्ड लुक देते हैं।

    Vitara Brezza

    साइड प्रोफाइल की बात करे तो यहां 10 स्पोक वाले अलॉय व्हील दिए गए हैं। ओआरवीएम को टर्न इंडिकेटर के साथ दिया गया है। कुल मिलाकर कार का डिज़ायन ईकोस्पोर्ट जैसा होने के बजाए टीयूवी जैसा है।

    Vitara Brezza

    पावर स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे पेट्रोल व डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर वीटीवीटी इंजन आने की संभावना है। डीज़ल वेरिएंट में सियाज़ की तरह 1.3 लीटर डीडीआईएस 200 इंजन के साथ एसएचवीएस टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है।

    Vitara Brezza

    इसे मारूति की रेग्युलर डीलरशिप पर बेचा जाएगा ताकि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बना सके।

    टीज़र वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

    यह भी पढ़ें: मारूति इग्निस में मिल सकती है हाईब्रिड टेक्नोलॉजी

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है