• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट वीएफ ई34 से ऑटो एक्सपो 2025 में उठा पर्दा

    विनफास्ट भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारतीय बाजार के लिए अपने कई सारे नए मॉडल्स शोकेस कर रही है। इसमें विनफास्ट वीएफ ई 34 इलेक्ट्रिक एसयूवी भी शामिल है जिसमें सिंगल मोटर सेटअप दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की सर्टिफाइड रेंज 277 किलोमीटर है। हालांकि, कंपनी का फिलहाल यह कंफर्म करना बाकी है कि भारत में यह इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होगी या नहीं।     

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 18, 2025 13:28 ist
    info icon
    published onJan 18, 2025 10:16 IST
    last updated onJan 18, 2025 13:28 IST
    104 Views
    • Write a कमेंट

    इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में सिंगल मोटर सेटअप दिया गया है और इसकी सर्टिफाइड रेंज 277 किलोमीटर है 

    • एक्सटीरियर में कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स व टेललाइट, और 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।  

    • इंटीरियर में ग्रे कलर थीम के साथ वर्टिकल माउंटेड टचस्क्रीन दी गई है। 

    • इस गाड़ी में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    • वीएफ ई34 कार में 6 एयरबैग, टीपीएमएस और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। 

    • इस एसयूवी कार में 41.9 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ 150 पीएस इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।

    • विनफास्ट वीएफ ई34 की कीमत 17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    विनफास्ट भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारतीय बाजार के लिए अपने कई सारे नए मॉडल्स शोकेस कर रही है। इसमें विनफास्ट वीएफ ई 34 इलेक्ट्रिक एसयूवी भी शामिल है जिसमें सिंगल मोटर सेटअप दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की सर्टिफाइड रेंज 277 किलोमीटर है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल यह कंफर्म नहीं किया है कि भारत में यह इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होगी या नहीं। 

    एक्सटीरियर 

    VinFast VF e34

    विनफास्ट की दूसरी कारों की तरह वीएफ ई34 कार में भी वी-शेप्ड कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं जिसके सेंटर पर विनफास्ट लोगो पोजिशन किया गया है। आगे की तरफ इसमें ब्लेंक-ऑफ ग्रिल, डीआरएल्स के नीचे की साइड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट और बंपर के नीचे की तरफ क्रोम एम्बेलिशमेंट के साथ ब्लैक एयर इंटेक दिया गया है।  

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें डोर और व्हील आर्क पर ब्लैक क्लैडिंग, 18-इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और विंडो पर क्रोम सराउंड दिया गया है। 

    VinFast VF e34

    रियर साइड पर इसमें रैपअराउंड एलईडी टेललाइट दी गई हैं जिसे एलईडी स्ट्रिप से कनेक्ट किया गया है। इसमें पीछे की तरफ ब्लैक कलर का बंपर दिया गया है जो इसके इलेक्ट्रिक नेचर को दर्शाता है।  

    इंटीरियर  

    केबिन के अंदर इसमें ग्रे कलर थीम के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें सेंटर कंसोल पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है जो वर्टिकल लेआउट में पोजिशन किए गए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में भी मिलती है। इस गाड़ी में सेंटर कंसोल पर कपहोल्डर, रोटरी ड्राइव मोड सिलेक्टर और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप दिए गए हैं। इसमें डैशबोर्ड पर ब्रश्ड एल्युमिनियम एलिमेंट के साथ स्लीक एसी वेंट दिए गए हैं। 

    इसमें सीटों पर ग्रे फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है और इसमें सभी सीटों पर एडजस्टेबल हेडरेस्ट भी दिए गए हैं।  

    फीचर व सेफ्टी 

    विनफास्ट वीएफ ई34 कार में 10-इंच टचस्क्रीन, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम), ऑटो एसी, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम और रियर सेंटर कंसोल पर 7-इंच स्क्रीन दी गई है। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग,  360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं।  

    पावरट्रेन ऑप्शन 

    विनफास्ट वीएफ ई34 अंतरराष्ट्रीय वर्जन में सिंगल बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :-  

    बैटरी पैक  

    41.9 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर

    1

    पावर 

    150 पीएस 

    टॉर्क 

    242 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज 

    277 किलोमीटर (एनईडीसी)

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी)  

    *एनईडीसी  = नेशनल ईकोनॉमिक डेवेलपमेंट काउंसिल 

    यह गाड़ी डीसी फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है जिसके जरिए इसकी बैटरी 10 से 70 प्रतिशत 27 मिनट में चार्ज हो जाती है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ तीन ड्राइव मोड : ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट दिए गए हैं। 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    VinFast VF e34

    विनफास्ट वीएफ ई34 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में कब लॉन्च होगी इस बात की कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। यदि यह गाड़ी यहां लॉन्च होती है तो इसकी कीमत 17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी, टाटा कर्व ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा से रहेगा।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है