• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति-टोयोटा की अपकमिंग एसयूवी में मिलेगी यूनीक स्टाइल, जून में उठेगा पर्दा

    मारुति और टोयोटा की अपकमिंग कॉम्पेक्ट एसयूवी से भारत में जून में पर्दा उठेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों ही एसयूवी कारों में कई समानताएं देखने को मिलेंगी, लेकिन एक दूसरे से अलग दिखाने के लिए इनकी डिज़ाइन को अलग-अलग रखा जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 26, 2022 17:55 ist
    info icon
    published onApr 26, 2022 17:55 IST
    last updated onApr 26, 2022 17:55 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति-टोयोटा के जॉइंट वेंचर के तहत आने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों में अलग-अलग फ्रंट और रियर स्टाइल मिलेगी।
    • इनके डिज़ाइन के बीच अंतर नई मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा जैसा ही देखने को मिलेगा।
    • यह दोनों अपकमिंग एसयूववी भारत में ही तैयार किए जाने वाले टोयोटा के कॉम्पेक्ट ग्लोबल प्लेटफार्म पर बेस्ड होंगी।  
    • टोयोटा इस नई एसयूवी कार से जून में पर्दा उठाएगी और मारुति इसके बाद इसे शोकेस करेगी।  
    • इस अपडेटेड मॉडल में सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी दिया जाएगा। 

    मारुति और टोयोटा की अपकमिंग कॉम्पेक्ट एसयूवी से भारत में जून में पर्दा उठेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों ही एसयूवी कारों में कई समानताएं देखने को मिलेंगी, लेकिन एक दूसरे से अलग दिखाने के लिए इनकी डिज़ाइन को अलग-अलग रखा जाएगा।

    maruti baleno

    मारुति और टोयोटा मॉडल्स की डिज़ाइनिंग में अंतर सबसे ज्यादा फ्रंट और रियर प्रोफाइल पर देखने को मिलता है, अब कंपनी की नई एसयूवी कारें भी इसी पैटर्न को फॉलो करेगी। नई मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैन्ज़ा, विटारा ब्रेज़ा और अर्बन क्रूज़र जैसी कारों में भी फ्रंट और रियर प्रोफाइल पर अलग-अलग डिज़ाइनिंग देखी जा चुकी है।

    अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में मौजूद सुजुकी और टोयोटा के शेयर्ड मॉडल्स में भी सबसे ज्यादा फर्क फ्रंट डिज़ाइन और व्हील्स पर नज़र आता है। हालांकि, मारुति और टोयोटा की मौजूदा कारों की डिज़ाइनिंग में अंतर इतना पता नहीं चलता है जितना कि स्कोडा और फोक्सवैगन की कारों में होता है।

    मारुति-टोयोटा के जॉइंट वेंचर के तहत आने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार का इंटीरियर और फीचर लिस्ट एक जैसी हो सकती है। अनुमान है कि इनमें 2022 बलेनो वाले नए फीचर्स जैसे बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 360-डिग्री कैमरा और हेडअप डिस्प्ले दिए जा सकते हैं।

    यह अपकमिंग एसयूवी कारें भारत में ही तैयार किए जाने वाले टोयोटा टीएनजीए-बी प्लेटफार्म पर बेस्ड होंगी और इसे दोनों ब्रांड के लिए टोयोटा द्वारा ही मैन्युफैक्चर किया जाएगा। टोयोटा यारिस क्रॉस की तरह ही इसमें भी सेल्फ चार्जिंग पावरट्रेन (1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, मोटर और छोटा बैटरी पैक) दी जाएगी। इस हाइब्रिड सेटअप को ज्यादा माइलेज के लिए प्योर-इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और इंजन ओनली मोड में स्विच किया जा सकता है।

    टोयोटा अपनी अपकमिंग कॉम्पेक्ट एसयूवी को भारत में मारुति से पहले उतारेगी। इनका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    I
    irshad ahmed
    May 25, 2022, 10:04:47 AM

    Game changer for Toyota kirloskar in mid size suv segment.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      L
      lalit minz
      May 12, 2022, 8:49:58 PM

      Just waiting for D22 to be unveiled

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है