• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा यारिस की तुलना होंडा सिटी से

    मुकाबले में मौजूद होंडा सिटी को कहां तक टक्कर देगी टोयोटा यारिस, जानिये यहां...

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अप्रैल 24, 2018 13:19 ist
    info icon
    published onApr 24, 2018 13:19 IST
    last updated onApr 24, 2018 13:19 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Yaris Vs Honda City – Spec Comparison

    टोयोटा की यारिस सेडान इन दिनों काफी चर्चाओं में है। भारत में इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कार के प्रति ग्राहकों के बढ़ते रूझान को देखते हुए कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे 50,000 रूपए में बुक किया जा सकता है। इसका मुकाबला होंडा सिटी से होगा। यहां हमने कई मोर्चों पर टोयोटा यारिस की तुलना होंडा सिटी से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

      टोयोटा यारिस होंडा सिटी
    लंबाई 4425 एमएम 4440 एमएम
    चौड़ाई 1730 एमएम 1729 एमएम
    ऊंचाई 1495 एमएम 1475 एमएम
    व्हीलबेस 2550 एमएम 2600 एमएम

    Toyota Yaris

    कद-काठी के मामले में कहीं टोयोटा यारिस तो कहीं होंडा सिटी ने बाजी मारी है। टोयोटा यारिस, होंडा सिटी से 20 एमएम ज्यादा ऊंची और 1 एमएम ज्यादा चौड़ी है। लंबाई और व्हीलबेस के मामले में होंडा सिटी आगे है। होंडा सिटी, टोयोटा यारिस से 15 एमएम ज्यादा लंबी और व्हीलबेस 50 एमएम ज्यादा बड़ा है।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    Toyota Yaris Vs Honda City – Spec Comparison

    होंडा सिटी पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में उपलब्ध है, जबकि टोयोटा यारिस केवल एक पेट्रोल इंजन में आएगी। यहां हमने दोनों कारों के पेट्रोल इंजन की तुलना की है।

      टोयोटा यारिस होंडा सिटी
    इंजन क्षमता 1.5 लीटर 1.5 लीटर
    पावर 108 पीएस 119 पीएस
    टॉर्क 140 एनएम 145 एनएम
    गियरबॉक्स 6-स्पीड एमटी/7-स्पीड सीवीटी 5-स्पीड एमटी/7-स्पीड सीवीटी
    माइलेज 17.1 / 17.8 किमी प्रति लीटर (सीवीटी) 17.4/18 किमी प्रति लीटर (सीवीटी)

    फीचर

    Honda City

    स्टैंडर्ड फीचर

    टोयोटा यारिस के बेस वेरिएंट में सीडी, एमपी3, ऑक्स-इन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 4-स्पीकर्स का ऑडियो सिस्टम, 7 एयरबैग, 60ः40 अनुपात में बंटी रियर सीट, की-लैस एंट्री, ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील, सेंट्रल लॉकिंग, पावर विंडो, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फॉर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) और ब्रेक असिस्ट (बीए) जैसे काम के फीचर दिए गए हैं।

    होंडा सिटी के एंट्री लेवल वेरिएंट में एमपी3, ब्लूटूथ और ऑक्स-इन सपोर्ट करने वाला ऑडियो सिस्टम, ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रियर डिफॉगर, डे-टाइम रनिंग लाइटें, की-लैस एंट्री, रीमोट सेंट्रल लॉकिंग, पावर विंडो और ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    टोयोटा यारिस में होंडा सिटी के मुकाबले काफी ज्यादा फीचर दिए गए हैं जो इसे मुकाबले में आगे रखते हैं। इस मामले में 7 एयरबैग और 60ः40 अनुपात में बंटी रियर सीट काफी मायने रखती है।

    टॉप वेरिएंट के फीचर

    Toyota Yaris Interior

    टोयोटा यारिस के टॉप वेरिएंट वीएक्स में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, इशारे से कंट्रोल होने वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम, 15 इंच के अलॉय व्हील और रूफ माउंटेड रियर एसी वेंट दिए गए हैं। टोयोटा यारिस के टॉप वेरिएंट में सनरूफ और टेलिस्कॉपिक स्टीयरिंग व्हील का अभाव है, ये दोनों फीचर होंडा सिटी के टॉप वेरिएंट में दिए गए हैं। होंडा सिटी में एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं, जबकि टोयोटा यारिस में प्रोजेक्टर हैडलाइटें दी गई हैं।

    Honda City Infotainment System

    होंडा सिटी के टॉप वेरिएंट जेडएक्स की बात करें तो इस में छह एयरबैग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, टिल्ट और टेलिस्कॉपिक स्टीयरिंग व्हील, 7 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, सनरूफ, डायमंड कट 16 इंच अलॉय व्हील, एलईडी हैडलैंप्स, फॉग लैंप्स और टेल लैंप्स दिए गए हैं।

    कीमत

    Honda City

    होंडा सिटी की कीमत 8.71 लाख रूपए से शुरू होती है जो 13.77 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। टोयोटा यारिस की कीमत का अभी कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 10 लाख रूपए से 14 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

    यह भी पढें : टोयोटा यारिस का मुकाबला वरना, सिटी, सियाज़, वेंटो और रैपिड से...

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Toyota Yaris Ativ पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है