• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इंडिया के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का निधन

    इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत कई मशहूर हस्तियों ने बिजनेस टाइकून को श्रद्धांजलि दी है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 30, 2022 13:22 ist
    info icon
    published onNov 30, 2022 13:22 IST
    last updated onNov 30, 2022 13:22 IST
    530 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा को भारत लाने में विक्रम का काफी अहम योगदान रहा है और आमजन के बीच आखिरी बार 25 नवंबर 2022 को नई इनोवा हाईक्रॉस की शोकेसिंग के दौरान नजर आए थे।

    Vikram S. Kirloskar

    टोयोटा इंडिया के वाइस चेयरमैन, विक्रम एस.किर्लोस्कर का हृदयघात के कारण 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। विक्रम अपने पीछे पत्नी गीतांजलि किर्लोस्कर और बेटी मानसी किर्लोस्कर को छोड़ गए हैं।

    इस मौके पर कंपनी की ओर से एक ट्वीट कर कुछ इस प्रकार जानकारी दी गई:

    अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गडकरी ने कुछ इस तरह से किर्लोस्कर को श्रद्धांजलि दी:


    टोयोटा को भारत लाने में विक्रम का काफी अहम योगदान रहा है और आमजन के बीच आखिरी बार 25 नवंबर 2022 के दिन नई इनोवा हाईक्रॉस की शोकेसिंग के दौरान नजर आए थे। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया के वाइस चेयरमैन होने के अलावा, उन्होंने प्रबंध निदेशक, किर्लोस्कर सिस्टम्स और निदेशक, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) सहित प्रमुख पदों पर भी कार्य किया। वे करीब 25 साल तक वाइस चेयरमैन रहे।

    Vikram Kirloskar at Innova Hycross' unveiling on November 25

    यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिवः टोयोटा इनोवा क्रिस्टा केवल डीजल इंजन में उपलब्ध रहेगी

    कारदेखो समूह भी उनके निधन की खबर सुनकर दुखी है और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस Vs मारुति ग्रैंड विटारा Vs टोयोटा हाइराइडर Vs होंडा सिटी हाइब्रिड: माइलेज कंपेरिजन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है