• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ने दिखाई नई कोरोला सेडान की झलक

    स्कोडा ऑक्टाविया और हुंडई एलांट्रा को देगी टक्कर

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On नवंबर 14, 2018 16:50 ist
    info icon
    published onNov 14, 2018 16:50 IST
    last updated onNov 14, 2018 16:50 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने नई कोरोला सेडान की टीज़र इमेज़ जारी है। इसे 16 नवंबर 2018 को चीन में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल मोटर शो में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इसी दौरान इसे अमेरिका में भी पेश किया जाएगा।

    Toyota Corolla

    तस्वीरों पर गौर करें तो नई कोरोला सेडान के आगे वाले हिस्से का डिजायन नया है। इस में नए होरिजोंटल फॉग लैंप्स दिए गए हैं, जो इसे हैचबैक मॉडल से अलग बनाते हैं। बंपर के नीचले हिस्से को भी नए सिरे से डिजायन किया गया है। ग्रिल का लेआउट करीब-करीब पुराने मॉडल जैसा ही है। हैडलैंप्स का डिजायन एस्टेट मॉडल से मिलता-जुलता है।

    अमेरिका में बिकने वाली कोरोला सेडान की बात करें तो ये हमेशा से एशियन मॉडल से अलग रही है। यही रणनीति कंपनी नई कोरोला में भी अपना सकती है। आमतौर पर अमेरिका में पेश की गई कोरोला सेडान एशियन देशों के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक होती है। कार के आगे वाले हिस्से में अहम बदलाव नज़र आते हैं। इस लिस्ट में नई ग्रिल, नए बंपर, नए हैंडलैंप्स और टेल लैंप्स आदि शामिल हैं। इस बार कंपनी अमेरिका और चीन में एक साथ कोरोला सेडान को पेश करेगी। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि कंपनी इन्हें एक जैसे डिजायन में उतारती है या फिर पहले की तरह इस बार भी डिजायन में बदलाव देखने को मिलेगा।

    भारत में नई कोरोला सेडान कब दस्तक देगी इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे भारत में 2019 के आखिर तक या फिर 2020 की शुरूआत में पेश किया जा सकता है। इसका मुकाबला स्कोडा ऑक्टाविया, हुंडई एलांट्रा और होंडा सिविक से होगा।

    यह भी पढें : अपडेट टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी स्पोर्टीवो से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    टोयोटा कोरोला एल्टिस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है