• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ऑल्टो का ये मॉडिफिकेशन देखकर नहींं होगा यकीन,जानिए कैसे कैसे एलिमेंट्स का किया गया है इस्तेमाल

    मारुति ऑल्टो की ये तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रही है और इसे किसने ऐसा रूप दिया और क्या कुछ एलिमेंट्स का इसमे हुआ है इस्तेमाल ये आप जानेंगे अंदर

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 16, 2021 20:15 ist
    info icon
    published onSep 16, 2021 20:15 IST
    last updated onSep 16, 2021 20:15 IST
    9.7K Views
    • Write a कमेंट

    अगस्त 2021 की जब सेल्स रिपोर्ट सामने आई थी तो वहां महंगी मंहगी एसयूवी कारों का दबदबा दिखाई दिया था। मगर इन रेंडर फोटोज में एक ऐसी कार सामने आई है जिसे देखकर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि ये मारुति ऑल्टो है। जी हां,मारुति ऑल्टो की ये तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रही है और इसे किसने ऐसा रूप दिया और क्या कुछ एलिमेंट्स का इसमे हुआ है इस्तेमाल ये आप जानेंगे आगे:

    मृदुल नाम के एक डिजिटल आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पेज Bimble Designs पर ऑल्टो के इस कॉन्सेप्ट की रेंडरिंग की है। आर्टिस्ट ने इसे 3 डोर कार के रूप मे तैयार किया है जिसमें स्पोर्ट्स सीट्स दी गई है और ये किसी छोटी रेसिंग कार जैसी नजर आ रही है। 

    ये भी पढ़े:किया सेल्टोस का ये डिजिटल मॉडिफिकेशन देख आप भी हो जाएंगे इसके फैन, कम बजट में लग्जरी कार की चाहत हो सकती है पूरी

    इसमें गल विंग डोर्स दिए गए हैं शायद जिनकी वजह से रियल वर्ल्ड में किसी को भी इस कार में आसानी से तो एंट्री नहीं मिलेगी। इसमें ओरिजनल मॉडल वाले हेडलैंप्स की जगह डेमन आई हेडलैंप्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं बैक साइड में एलईडी एलिमेंट्स वाली टेललाइट्स दी गई हैं। 

    इसके सेंटर पर ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स लगी हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि ये किसी रेसिंग कार की तरह शोर मचाएगी। इन एग्जॉस्ट टिप्स को भी मोनोक्रो रेड डेकेल के साथ मैट ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। इसके  अलावा इस छोटी सी हैचबैक में आर्टिस्ट ने डीप डिश अलॉय व्हील्स और रेसिंग कारों वाले टायर भी लगाए हैं। 

    चूं​कि सरकार ने भारत में इंजन मॉडिफिकेशंस पर प्रतिबंध लगा रखा है,ऐसे में ना चाहते हुए भी आप अपनी ऑल्टो में कोई पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन नहीं लगवा सकते हैं। कुल मिलाकर ऑल्टो का ये वर्जन अपने आप में ही काफी धांसू नजर आ रहा है। 

    ये भी पढ़ें: मारुति की कारें हुईं महंगी, 22,500 रुपये तक बढ़े दाम

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    D
    dilip bhalerao
    Mar 28, 2022, 10:13:00 PM

    What is price

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      showket bhat
      Oct 1, 2021, 9:54:03 AM

      Good morning May we know when it will come in market. What is its price

      जवाब
      Write a Reply
      2
      C
      cardekho
      Oct 1, 2021, 9:58:52 AM

      Even though the venerable Alto is an accessible and ubiquitous modification platform, you won’t see a car such as this in your neighbourhood anytime soon.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        K
        katshan bariya
        Sep 17, 2021, 1:58:42 PM

        Good work ??

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है