• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोटो गैलरी: ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुआ फोर्स गुरखा का कस्टमाइज़ वर्जन

    अफसोस की बात यह है कि फोर्स मोटर्स गुरखा के कस्टमाइज़्ड वर्जन को ग्राहकों के लिए लॉन्च नहीं करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 10, 2020 18:50 ist
    info icon
    published onFeb 10, 2020 18:50 IST
    last updated onFeb 10, 2020 18:50 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    फोर्स गुरखा हमेशा से ही ऑफ रोडिंग के शौकीन ग्राहकों की पसंद रही है। इस एसयूवी को चुनौतीपूर्ण ड्राइविंग कंडीशन में ले जाया जा सकता है। हालांकि, कुछ लोग इस बात को नहीं मानते हैं और ऐसे में फोर्स कंपनी का कहना है कि ऑफ रोडिंग के लिए इस कार में कुछ एक्सट्रा टूल्स लगा दिए जाएं तो यह एक शानदार ऑफ रोडिंग एसयूवी साबित हो सकती है। अपनी बात को सही साबित करने के लिए ऑटो एक्सपो 2020 में कंपनी ने गुरखा के कस्टमाइज़्ड वर्जन को भी शोकेस किया है जिसकी बेहद ही आकर्षक तस्वीरों समेत पूरी जानकारी यहां हम आपसे शेयर कर रहे हैं। 

    गुरखा के कस्टमाइज़्ड वर्जन का डिज़ाइन ऑटो एक्सपो में शोकेस किए गए इसके अपडेटेड वर्जन जैसा ही है। हालांकि,इसमें एडजस्ट किए जा सकने वाले मॉन्स्टर ट्रक जैसे सस्पेंशन के साथ यह कार इसके रेगुलर वर्जन से काफी अलग लगती है। इसके अलावा रेगुलर गुरखा के मुकाबले इस कस्टमाइज़्ड वर्जन में हेडलैंप के अंदर अलग तरह के एलईडी एलिमेंट दिए गए हैं और इसके पैनल ब्लैक कलर के है जबकि रेगुलर वर्जन में यह बॉडी कलर में आते हैं। इस एसयूवी के फ्रंट में बुल गार्ड को ब्लैक कलर की रोप (रस्सी) से कवर किया गया है जिससे यह आगे से और भी ज्यादा दमदार लगती है। यदि आपकी गाड़ी कहीं अटक जाती है तो इसमें विंच का फीचर भी दिया गया है जिसे दूसरी गाड़ी में अटकाकर इसे टो किया जा सकता है। 

    फोर्स गुरखा के कस्टमाइज़्ड वर्जन का साइड प्रोफाइल भी थोड़ा बहुत बदला हुआ नज़र आता है। ऑफ रोडिंग के दौरान कार की साइड विंडो को पेड़ की टहनियों या दूसरे किसी खतरों से बचाने के लिए मैटल नेट प्रोटेक्शन का फीचर भी दिया गया है। सामान रखने के लिए एक्सटर्नल रोल केज के ऊपर लगेज रैक दी गई है। इसमें स्पेयर टायर को भी कार के ऊपर पोजिशान किया गया है। 

    यह भी पढ़ें: नई मारुति सुजुकी जिम्नी फोटो गैलरी: जानिए क्या है इस कार में खास

    यदि आपको इसे आम सड़कों पर चलाते हैं तो इसमें दो ग्लास एलिमेंट्स के साथ बड़ी साइज़ के साइड मिरर का फीचर दिया गया है। एक ग्लास से आप पीछे चल रहे ट्रैफिक को देख सकते हैं वहीं दूसरी ग्लास के ज़रिए आप पिछले टायरों के पास व्हीकल के निचले हिस्सों पर नज़र रख सकते हैं। 

    कस्टमाइज़्ड गुरखा में 17 इंच की रिम दी गई है जिसपर 40 इंच की गोलाई वाले ऑफ रोडिंग टायर चढ़े हैं जिनकी चौड़ाई 13.5 इंच है। हालांकि, इन टायरों की रेटिंग के हिसाब से यह डामर वाली सड़कों पर चलने के लिए ही बने हैं। 

    कार के पिछले हिस्से को देखें तो यहां दो बड़े जैरी कैन दिए गए हैं। वहीं कार की छत पर पहुंचने के लिए एक छोटी सी सीढ़ी भी दी गई है। फ्रंट की तरह इसके रियर पार्ट में बुल गार्ड का फीचर तो नहीं दिया गया है मगर टेललाइट्स के बचाव के लिए अलग से प्रोटेक्शन दी गई है। 

    कस्टमाइज़्ड फोर्स गुरखा के एक साइड में पिकएक्स खुरपी दी गई है जिसे आप ऑफ रोडिंग के दौरान रास्ते में पड़ी पेड़ों की टहनियां या मिट्टी हटा सकते हैं। इसके अलावा गुरखा के इस वर्जन में चारों तरह ऑक्सिलरी लाइटिंग का फीचर भी दिया गया है जो रात में काफी काम आती हैं। 


     

    फोर्स गुरखा के कस्टमाइज़्ड वर्जन में अलग तरह के सस्पेंशन और एक्सल्स दिए गए हैं जिनकी मदद से यह कार खराब से खराब रास्तों को भी पार कर सकती है। 

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई मारुति सुजुकी जिम्नी, जानें कब होगी लॉन्च

    कंपनी ने केवल इसे शोकेस करते हुए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन ही किया है। इसके लिए ना तो कंपनी ने कोई एडवांस इंजन तैयार किया है और ना ही अलग से कोई पावरट्रेन दी है बल्कि इसमें रेगुलर मॉडल वाला इंजन ही दिया गया है। 

    हालांकि, फोर्स ने इंतना जरूर कहा है कि यदि वो गुरखा के इस छोटे से मॉन्स्टर ट्रक जैसे दिखने वाले वर्जन को प्रोडक्शन फॉर्म में लाती है तो उसकी प्राइस इसके रेग्यूलर मॉडल से 10 लाख रुपये ज्यादा ही होगी। 

    ऑटो एक्सपो 2020: जानिए कैसी है नई फोर्स गुरखा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है