• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेंज रोवर ईवोक के लिमिटेड एडिशन से हटा पर्दा

    रेंज रोवर ईवोक को दुनिया में सबसे अलग और खूबसूरत एसयूवी में गिना जाता है। कंपनी ने अब इसके लिमिटेड एडिशन से पर्दा हटा दिया है। इसे एम्बर एडिशन नाम दिया गया है। कार को ब्लैक कलर में रखा गया है। इसे आकर्षक और आक्रामक लुक देने के लिए लाल रंग की कंट्रास्ट रूफ, रियर स्किड प्लेट और अगले बंपर पर लाल रंग की टो-लाइन दी गई हैं।

    नबील
    नबील
    Published On अप्रैल 25, 2016 18:48 ist
    info icon
    published onApr 25, 2016 18:40 IST
    last updated onApr 25, 2016 18:48 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    रेंज रोवर ईवोक के एम्बर एडिशन के इंटीरियर में भी काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। बॉडी की थीम के मुताबिक ही यहां ब्लैक लैदर सीटें दी गई हैं। इन सीटों पर रेड कलर की सिलाई की गई है। डैशबोर्ड और एम्बिएंट लाइटें भी इसी कलर कॉम्बिनेशन में दी गई हैं।

    टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें 10.2 इंच की टच-स्क्रीन वाला नया इन-कंट्रोल टच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसकी होम स्क्रीन को मनमुताबिक कस्टामाइज़ कर सकते हैं। इसमें कनेक्ट प्रो सिस्टम का विकल्प भी मिलेगा। इसमें रियल टाइम ट्रैफिक फ्लो, स्ट्रीट लेवल इमेज और लाइव एप जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    एक्सटीरियर की बात करें तो लिमिटेड एडिशन के फ्रंट में ब्लैक ग्रिल और गहरे ग्रे कलर के 20 इंच के 5-स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं। हैडलैंप्स और टेललैंप्स को इस तरह रखा गया है कि यह डार्क नजर आते हैं। इसके अलावा एग्जॉस्ट पाइप को भी ब्लैक कलर में रखा गया है।

    यह भी पढ़ें : लैंड रोवर जल्द लाएगी रेंज रोवर का स्पोर्ट कूपे अवतार

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर एवोक 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है