• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा ने दिखाई नई कॉन्सेप्ट कार की झलक

    टाटा ने कुछ समय पहले एक वीडियो में चार कॉन्सेप्ट कारों की झलक दिखाई थी, ये उनमें से एक हो सकती है

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 20, 2018 15:40 ist
    info icon
    published onFeb 20, 2018 15:40 IST
    last updated onFeb 20, 2018 15:40 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने एक नई कॉन्सेप्ट कार की टीज़र इमेज़ जारी की है। इसे मार्च में आयोजित होने वाले जिनेवा मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। टाटा मोटर्स 1998 से जिनेवा मोटर शो में शिरकत करती आई है। जिनेवा मोटर शो-2018 में कंपनी को 20 साल पूरे हो जाएंगे।

    Tata H5X concept

    टीज़र इमेज़ को देखकर पता लगाना मुश्किल है कि ये सेडान कार है या फिर एसयूवी। कुछ लोगों का मानना है कि ये एच5एक्स वाले ओमेगा प्लेटफार्म पर बनी नई एसयूवी हो सकती है। वहीं कुछ कह रहे हैं कि ये 45एक्स हैचबैक वाले एएलएफए प्लेटफार्म पर बनी सेडान हो सकती है। ये दोनों ही कॉन्सेप्ट कारें कंपनी की इंपेक्ट 2.0 डिजायन थीम पर बनी हैं।

    Two cars at the rear are based on 45X concept

    Two cars at the rear are based on H5X

    एच5एक्स एसयूवी और 45एक्स हैचबैक के कॉन्सेप्ट को कंपनी ने ऑटो एक्सपो-2018 में पेश किया था। आकर्षक डिजायन की बदौलत इन दोनों ही कारों ने काफी तारीफें हासिल की हैं। नई कॉन्सेप्ट कार की बात करें तो कंपनी ने इसे ब्लू कलर में पेश किया है। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी जिनेवा मोटर शो-2018 में सामने आएगी।

    Tata 45X concept

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Tata H5X पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है