• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा ने नेक्सन को नए बदलावों के साथ किया पेश, कीमत में भी हुई बढ़ोतरी

    टाटा ने नेक्सन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है।

    निखिल
    निखिल
    Published On जून 25, 2019 19:41 ist
    info icon
    published onJun 25, 2019 19:41 IST
    last updated onJun 25, 2019 19:41 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा ने नेक्सन एसयूवी को अपडेट कर दिया है। नेक्सन के इस अपडेट में कई कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर शामिल हैं। इन बदलावों के साथ कंपनी ने कार की कीमतों में भी वृद्धि की है, जो इस प्रकार है:-

    पेट्रोल मॉडल

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत

    एक्सई

    6.50 लाख रुपये

    6.58 लाख रुपये

    एक्सएम

    7.27 लाख रुपये

    7.34 लाख रुपये

    एक्सएमए

    7.87 लाख रुपये

    7.94 लाख रुपये

    एक्सटी

    7.86 लाख रुपये

    7.95 लाख रुपये

    एक्सजेड 

    8.32 लाख रुपये

    8.42 लाख रुपये

    एक्सजेड+

    9.15 लाख रुपये

    9.24 लाख रुपये

    एक्सजेड+ ड्यूल टोन

    9.35 लाख रुपये

    9.45 लाख रुपये

    एक्सजेडए+

    9.75 लाख रुपये

    9.84 लाख रुपये

    एक्सजेडए+ ड्यूल टोन

    9.95 लाख रुपये

    10 लाख रुपये

     डीजल मॉडल

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत

    एक्सई

    7.53 लाख रुपये

    7.59 लाख रुपये

    एक्सएम

    8.27 लाख रुपये

    8.24 लाख रुपये

    एक्सएमए

    8.97 लाख रुपये

    8.94 लाख रुपये

    एक्सटी

    8.78 लाख रुपये

    8.81 लाख रुपये

    एक्सजेड

    9.33 लाख रुपये

    9.40 लाख रुपये

    एक्सजेड+

    10 लाख रुपये

    10.09 लाख रुपये

    एक्सजेड+ ड्यूल टोन

    10.23 लाख रुपये

    10.30 लाख रुपये

    एक्सजेडए+

    10.73 लाख रुपये

    10.79 लाख रुपये

    एक्सजेडए+ ड्यूल टोन

    10.93 लाख रुपये

    11 लाख रुपये

    टाटा ने एक्सएम और एक्सएमए वेरिएंट में मिलने वाले नॉन टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम के फोंट को अपडेट किया है। साथ ही, कार के एंटीना की लंबाई भी बढ़ाई गई है। नेक्सन के डैशबोर्ड पर मिलने वाले सिल्वर इन्सर्ट को भी वार्म-ग्रे कलर से बदल दिया गया है। इसके अलावा, गियर नॉब और एसी कंट्रोल स्विच अब ग्लोस ब्लैक कलर में आएँगे। ऑडियो सिस्टम फोंट और एंटीना की लंबाई को छोड़कर अन्य सभी अपडेट एक्सजेड, एक्सजेड+ और एक्सजेडए+ वेरिएंट में भी किए गए हैं।

    ऊपर बताये गए बदलावों के सिवा एक्सटी, एक्सजेड, एक्सजेड+ और एक्सजेडए वेरिएंट में नए डिज़ाइन के रूफरेल और पिछले मॉडल के ब्लोअर वेंट की जगह एयर-कॉन वेंट दिए गए हैं, जिसके चलते अब रियर में अलग से कंट्रोल स्विच नहीं मिलेंगे।  

    नेक्सन के एक्सजेड और एक्सजेड+ वेरिएंट में पियानो ब्लैक डोर ट्रिम और रियर सीट पैसेंजर हेतु 12-वोल्ट का पावर आउटलेट सॉकेट भी दिया गया है। 

    कंपनी वर्तमान में नेक्सन के फेसलिफ्ट वर्ज़न पर काम कर रही है, जिसे अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। 

    साथ ही पढ़ें: टाटा जुलाई में शोकेस करेगी अपनी पहली प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    abhinaw anand
    Mar 13, 2021, 2:29:13 PM

    Nexon facelift will launched this year 21 pls clarify month of d year or not

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है