• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा मोटर्स ने गणेश चतुर्थी पर बेची 1100 कारें

    गणेश चतुर्थी के साथ देश में त्योहारों का सीज़न शुरू हो चुका है और इसी त्योहार को टाटा मोटर्स ने अपनी 1100 कारें बेचकर मनाया। गुरूवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर टाटा ने यह बिक्री महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्यों में की। आंकड़ों के मुताबिक त्योहार की पूर्व संध्या को देश के मुम्बई, पूणे, नागपुर, रायपुर और भोपाल जैसे शहरों में टाटा वाहनों की मांग ज्यादा दर्ज की गई। टाटा ने अकेले महाराष्ट्र में 700 यूनिट और गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्यों में 400 कारों की डिलीवरी दी थी।

    नबील
    नबील
    Published On अक्टूबर 12, 2015 17:49 ist
    info icon
    published onSep 21, 2015 12:23 IST
    last updated onOct 12, 2015 17:49 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    इस मौके पर टाटा मोटर्स पेसेन्जर व्हीकल्स बिजनेस के नेशनल सेल्स हैड, अशेष धर ने बताया कि ‘‘यह त्योहारी सीज़न जोश, उत्साह व ऊर्जा का प्रतीक है और इस त्योहार की शुरूआत के साथ ही ग्राहकों से मिले अपार समर्थन और विश्वास के लिए हम उनके के आभारी हैं। इस खुशी के मौके पर कई परिवारों का हिस्सा बनकर हम अपने आपको उत्साहित महसूस कर रहे हैं। टाटा ज़ेस्ट, बोल्ट और जेनेक्स नैनो की बिक्री के दिनोदिन बढ़ते आंकड़े बाजार में हमारी बढ़ती सफलता को दर्शाते हैं, हम भी ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी उम्मीद रखते हैं।’’

    ग्राहकों की इसी भावना को और बढ़ावा देने के लिए टाटा मोटर्स एक ‘एक्ससाईटिंग’ (रोमांचक) फेसटिवल सीज़न पैकेज पेश कर रहा है और इस मौके पर कंपनी पेसेन्जर व्हीकल सेग्मेंट में ग्राहकों की हर मांग को पूरा करेगी।

    अधिक पढ़ें : टाटा मोटर्स ने 11वें नाडा आॅटो शो में दिखाई नई स्ट्रोम

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है