• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर दो नए कलर ऑप्शन में हुई पेश

    टाटा ने हैरियर एसयूवी को दो नए कलर ऑप्शन रॉयल ब्लू और ट्रोपिकल मिस्ट में पेश किया गया है। ये कलर ऑप्शन सफारी कार में भी मिलते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 02, 2022 14:09 ist
    info icon
    published onMay 02, 2022 13:20 IST
    last updated onMay 02, 2022 14:09 IST
    263 Views
    • Write a कमेंट

    tata harrier

    • हैरियर अब रॉयल ब्लू और ट्रोपिकल मिस्ट कलर में भी उपलब्ध है।
    • यह पहले वाले ग्रासलैंड बैज, ओबेरोन ब्लैक, डायटोना ग्रे, ओर्कस व्हाइट और केलेप्सो रेड में भी मिलेगी।
    • फीचर और पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
    • इसकी प्राइस 14.65 लाख से 21.95 लाख रुपये के बीच है।

    टाटा ने हैरियर एसयूवी को दो नए कलर ऑप्शन रॉयल ब्लू और ट्रोपिकल मिस्ट में पेश किया गया है। ये कलर ऑप्शन सफारी कार में भी मिलते हैं।

    हैरियर एसयूवी अब कुल सात कलर ऑप्शनः रॉयल ब्लू, ट्रोपिकल मिस्ड, ग्रासलैंड बैज, ओबेरोन ब्लैक, डायटोना ग्रे, ओर्कस व्हाइट और केलेप्सो रेड में उपलब्ध है। ग्रासलैंड बैज कलर काजिरंगा एडिशन का एक्सक्लूसिव कलर है और ओबेरोन ब्लैक डार्क एडिशन का एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन है।

    tata harrier

    हैरियर की फीचर लिस्ट और पावरट्रेन में कोई अपडेट नहीं हुआ है। इसमें पहले की तरह पैनोरमिक सनरूफ, एचआईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर्ड ड्राइवर सीट, 8.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ) और 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल, ईएसपी और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।

    टाटा हैरियर 170पीएस 2.0 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। इस एसयूवी कार की प्राइस 14.65 लाख से 21.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस टाटा कार का कंपेरिजन जीप कंपास, एमजी हेक्टर और महिंद्रा एक्सयूवी 700 से है।

    यह भी देखें: टाटा हैरियर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है