• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा ने कुछ समय के लिए घटाई नेक्सन ईवी की सब्स्क्रिप्शन रेट्स

    भारत में नेक्सन ईवी की प्राइस 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका मिड वेरिएंट एक्सजेड प्लस सब्सक्रिप्शन बेसिस पर उपलब्ध है। टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी की सब्सक्रिप्शन रेट एक बार फिर से कम कर दी है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 11, 2020 19:32 ist
    info icon
    published onDec 11, 2020 19:32 IST
    last updated onDec 11, 2020 19:32 IST
    10.6K Views
    • Write a कमेंट

    • केवल एक्सजेड प्लस वेरिएंट ही लीज़ बेसिस पर उपलब्ध है टाटा नेक्सन ईवी का 
    • 29,500 (3 साल, 1,500 किलामीटर प्रति माह) हुई नेक्सन ईवी की सब्सक्रिप्शन रेट
    • 50,000 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देने होंगे नेक्सन ईवी को सब्सक्राइब करने के लिए
    • भारत में केवल एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है ये जो सब्सक्रिप्शन बेसिस पर है उपलब्ध
    • फुल चार्जिंग के बाद इस सब-4 मीटर एसयूवी के लिए टाटा 312 किलोमीटर रेंज का करती है दावा 

    टाटा नेक्सन के इलेक्ट्रिक वर्जन को जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। कंपनी का कहना है कि तब से लेकर अब तक इस गाड़ी की 2000 यूनिट बिक चुकी हैं। भारत में नेक्सन ईवी की प्राइस 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका मिड वेरिएंट एक्सजेड प्लस सब्सक्रिप्शन बेसिस पर उपलब्ध है। टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी की सब्सक्रिप्शन रेट एक बार फिर से कम कर दी है। बदली हुई कीमत कुछ इस प्रकार से है:

    अवधि

    12 महीने/ 1,500किलोमीटर प्रति महीना

    24 महीने/ 1,500किलोमीटर प्रति महीना

    36 महीने/ 1,500किलोमीटर प्रति महीना

     

    नेक्सन ईवी सब्सक्रिप्शन रेट्स

    पुरानी रेट्स

    नई रेट्स

    पुरानी रेट्स

    नई रेट्स

    पुरानी रेट्स

    नई रेट्स

    41,500

    रुपये

    34,500

    रुपये

    37,500

    रुपये

    31,600

    रुपये

    34,900

    रुपये

    29,500

    रुपये

    सभी कीमतें,एक्सशोरूम के अनुसार

    ऊपर जो हमनें प्राइस बताई है वो दिल्ली एनसीआर के लिए मान्य है और ये दूसरे शहरों के हिसाब से अलग अलग हो सकती हैं। ये रेट्स उन ग्राहकों के लिए हैं जिन्होंने नेक्सन ईवी को 1,500 किमी प्रति माह की माइलेज लिमिट ऑप्शन के साथ सब्सक्राइब करना चाहते हैं। जबकि टाटा 2000 किमी और 2500 किमी प्रति माह लिमिट की भी पेशकश कर रही है। फिलहाल ये रेट्स सीमित समय के लिए ही लागू हैं जिसमें टैक्स भी शामिल है। जहां 24 और 36 महीनों की सब्सक्रिप्शन रेट्स क्रमश: 5,900 एवं 5,400 रुपये तक कम हुई है,वहीं 12 महीने की सब्सक्रिप्शन रेट में भी 7,000 रुपये तक की कमी की गई है लेकिन ये ऑप्शन अब भी महंगा पड़ता है। 

    पहले की तरह टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार को लीज़ पर लेने के साथ ग्राहकों को कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस कवरेज,रोडसाइड असिस्टेंस,पीरियॉडिक सर्विसिंग,डोरस्टेप डिलीवरी और घर या  ऑफिस में चार्जर इंस्टॉलेशन की सुविधा भी मिलेगी। एक बार लीज की अवधि खत्म हो जाए तो ग्राहक चाहे तो उसे बंद करा सकते हैं या एक्सटेंड भी करा सकते हैं। इसी के साथ वो चाहे तो ये कार खरीद भी सकते हैं। 

    इस 5-सीटर एसयूवी कार में इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 129 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें दो ड्राइव मोड्स: ड्राइव और स्पोर्ट भी दिए गए हैं। इसमें 30.2 किलोवाट आवर का बैटरी पैक लगा है जिसे फुल चार्ज करने के बाद ये कार 312 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। टाटा के अनुसार इस ईवी को 15एम्पियर के चार्जिंग पॉइंट के जरिये 10 से 90 परसेंट तक चार्ज होने में 8.5 घंटे का समय लगता है। वहीं, डीसी फ़ास्ट चार्जिंग के जरिये इसे 0 से 80 परसेंट तक 1 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। 

    भारत में इस समय केवल टाटा नेक्सन ही एकमात्र ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल है जो लीज़ बेसिस पर उपलब्ध है। ये देश में काफी अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार भी है जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 300 किलोमीटर है और इसकी प्राइस 13.99 लाख रुपये से लेकर 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। भारत में उपलब्ध दूसरी लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों में हुंडई कोना इलेक्ट्रिक जिसकी प्राइस 23.75 लाख रुपये से लेकर 23.94 लाख रुपये, एमजी जेडएस ईवी (20.88 लाख रुपये से 23.58 लाख रुपये) और मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी (99.30 लाख रुपये) शामिल है। आने वाले कुछ समय में टाटा की इस इलेक्ट्रिक सब-4 मीटर एसयूवी का सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक से होगा जो 2021 में लॉन्च हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: नई पॉलिसी के तहत अब दिल्ली में 2.5 लाख से 7 लाख रुपये तक सस्ती मिलेंगी इलेक्ट्रिक कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है