• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर के माइलेज से उठा पर्दा, जानें जीप कंपास और हुंडई क्रेटा के मुकाबले कैसा है प्रदर्शन

    हैरियर में भी जीप कंपास वाला 2-लीटर डीज़ल इंजन दिया गया हैं

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On जनवरी 25, 2019 12:10 ist
    info icon
    published onJan 25, 2019 11:50 IST
    last updated onJan 25, 2019 12:10 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय खरीदारों के लिए कार की कीमत एक महत्वपूर्ण बिंदु है, लेकिन एक और महत्वपूर्ण बिंदु है जिसका भारतीय कार बाजार में बहुत अधिक महत्व है और वह है "माइलेज"। टाटा ने भी हाल ही में लॉन्च हुई हैरियर एसयूवी की एआरएआई द्वारा प्रमाणित माइलेज का खुलासा कर दिया है।  

    एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया) के अनुसार हैरियर का माइलेज 16.79 किमी/लीटर है। यहां हमने टाटा हैरियर के इंजन स्पेसिफिकेशन और माइलेज की तुलना 12 लाख रुपए से ऊपर की कुछ मिड-साइज एसयूवी से की है, आइए एक नज़र डालें इस पर भी : -

     

    टाटा हैरियर 

    जीप कंपास 

    हुंडई क्रेटा 

    महिंद्रा एक्सयूवी500

    टाटा हैक्सा 

    डिस्प्लेसमेंट 

    2.0 लीटर 

    2.0 लीटर 

    1.6 लीटर

    2.2 लीटर

    2.2 लीटर

    पावर 

    140 पीएस 

    173 पीएस

    128 पीएस

    155 पीएस

    156 पीएस

    टॉर्क 

    350 एनएम 

    350 एनएम

    260 एनएम

    360 एनएम

    400 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/एटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/एटी

    माइलेज 

    16.79 किमी/लीटर

    17.1 किमी/लीटर

    20.5 किमी/लीटर और 17.6 किमी/लीटर

    14 किमी/लीटर

    17.6 किमी/लीटर

    ध्यान दें : - चूँकि हैरियर केवल डीज़ल इंजन में ही उपलब्ध है, ऐसे में हमने यहां सभी कारों के केवल डीज़ल इंजनों की तुलना की है। क्रेटा और हैक्सा एसयूवी में दो डीज़ल इंजनों का विकल्प मिलता है, लेकिन यहां हमने ज्यादा पावरफुल इंजन का चयन किया है। 

    हुंडई क्रेटा को छोड़ हैरियर का इंजन डिस्प्लेसमेंट अन्य सभी कारों के लगभग बराबर है। जिसके बावजूद भी इसका माइलेज एसयूवी500 के सिवा अन्य सभी कारों से कम है। जिसके पीछे वजह हैरियर का बड़ा आकार हो सकता है। बता दें, हैरियर और एक्सयूवी500 कद-काठी के मामले में एक दूसरे के बराबर है। 

    हैरियर में भी जीप कंपास वाला 2 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया हैं। हालांकि हैरियर में यह कम-पावर ट्यूनिंग के साथ मिलता है। टाटा हैरियर का कर्ब वेट 1675 किग्रा है, वहीं जीप कंपास का वेट 1537 किग्रा हैं। कंपास, हैरियर की तुलना में लगभग 150 किलोग्राम हलकी है। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं कि हैरियर का माइलेज कम्पास की तुलना में कम है। 

    यह भी पढ़ें : जानें टाटा हैरियर पर कितना चल रहा वेटिंग-पीरियड

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है