• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में टाटा ग्रेविटास के नाम से लॉन्च होगा हैरियर का 7-सीटर वर्जन

    जेनेवा मोटर शो 2019 में इसे बजर्ड नाम से किया गया था शोकेस।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 27, 2019 11:56 ist
    info icon
    published onNov 27, 2019 10:52 IST
    last updated onNov 27, 2019 11:56 IST
    631 Views
    • Write a कमेंट

    • टाटा हैरियर का 7-सीटर वर्जन है ग्रेविटास
    • फरवरी 2020 में आयोजित होने जा रहे ऑटो एक्सपो में हो सकती है लॉन्च
    • जेनेवा मोटर शो-2019 में इसे बजर्ड नाम से किया गया था शोकेस
    • इसमें ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ हैरियर के रेग्यूलर वर्जन वाला 2.0 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है
    • हैरियर से 1 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है कीमत 
    • हैरियर और ग्रेविटास एसयूवी को 2020 में पेट्रोल इंजन से भी किया जा सकता है लैस 

    टाटा मोटर्स ने हैरियर एसयूवी के अपकमिंग 7 सीटर वर्जन के नाम से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसे ग्रेविटास नाम दिया है। इसे जेनेवा मोटर शो-2019 में बजर्ड नाम से शोकेस किया गया था। 

    टाटा ग्रेविटास, हैरियर पर बेस्ड एसयूवी है जिससे ये अंदाज़ा लगाने में कोई समस्या नहीं कि इसका डिज़ाइन भी हैरियर के समान होगा। हालांकि, थर्ड-रो के रूप में एक अतिरिक्त रो बढ़ जाने के कारण कार के पिछले हिस्से की स्टाइलिंग में जरूर बदलाव देखने को मिलेंगे। एक्सट्रा सीटों के कारण भी ये कार हैरियर के रेग्यूलर मॉडल से बड़ी होगी। 

    साइज़

    टाटा हैरियर

    टाटा ग्रेविटास*

    लंबाई

    4598 मिलीमीटर

    4661 मिलीमीटर (+63 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1894 मिलीमीटर

    1894 मिलीमीटर

    उंचाई

    1706 मिलीमीटर

    1786 मिलीमीटर (+80 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस

    2741 मिलीमीटर

    2741 मिलीमीटर

    *यहां ग्रेविटास का साइज़ का आंकड़ा जेनेवा मोटर शो 2019 में शोकेस किए गए मॉडल बजर्ड से लिया गया है

    टाटा ग्रेविटास में ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ हैरियर के रेग्यूलर मॉडल वाला 2.0 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है। हैरियर का इंजन स्पेसिफिेकेशन की तुलना बीएस6 जीप कंपास के इंजन स्पेसिफिकेशन से की जा सकती है। इसके अलावा ग्रेविटास में हैरियर के समान 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है जिसके साथ हुंडई से लिए गए 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा। 

    टाटा हैरियर और ग्रेविटास के पेट्रोल वर्जन पर भी काम कर रही है जिन्हें 2020 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    फीचर्स की बात करें तो अपकमिंग ग्रेविटास, हैरियर की तरह एक फीचर लोडेड एसयूवी होगी। हालांकि, टाटा इसमें सनरूफ के साथ बड़े साइज़ के व्हील भी दे सकती है। 

    वैसे तो ग्रेविटास को दिसंबर 2019 में ही लॉन्च किए जाने की बात सामने आई थी। मगर अब, टाटा मोटर्स ने इसकी लॉन्च डेट में परिवर्तन कर दिया है। चर्चा है कि इसे फरवरी में आयोजित होने जा रहे 2020 ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। ग्रेविटास की प्राइस हैरियर के रेग्यूलर मॉडल की प्राइस से 1 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला एमजी हेक्टर 7 सीटर वर्जन और न्यू जनरेशन 2020 महिंद्रा एक्सयूवी500 से होगा। 

    यह भी पढ़ें: यदि आपने एक दिसंबर से पहले फास्टैग नहीं लिया तो ऐसे पड़ सकता है भारी!

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    shameer
    Jul 1, 2020, 9:29:17 PM

    Tata gravitas is it launched.if not when is it

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा सफारी 2021-2023

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है