• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी में दिए गए हैं ये 10 फीचर्स जो आपको नहीं मिलेंगे टाटा पंच ईवी में

    दोनों इलेक्ट्रिक कारों को एक्टि.ईवी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 25, 2024 13:59 ist
    info icon
    published onAug 25, 2024 13:59 IST
    last updated onAug 25, 2024 13:59 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    10 Things Tata Curvv EV Get Over Tata Punch EV

    टाटा कर्व ईवी कंपनी की इस समय फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है। इसे टाटा पंच ईवी वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। हमनें यहां कर्व ईवी में दिए गए उन 10 फीचर्स की लिस्ट तैयार की है जो आपको नहीं मिलेंगे पंच ईवी में:

    बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम

    Tata Curvv EV touchscreen

    कर्व ईवी में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है वहं पंच ईवी में इससे छोटी 10.25 इंच यूनिट दी गई है। हालांकि दोनों के इंफोटेनमेंट सिस्टम आर्केड.ईवी एप को सपोर्ट करते हैं जिससे यूजर्स अमेजन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वीडियोज देख सकते हैं और चाहें तो गेम्स भी खेल सकते हैं। 

    फ्लश टाइप डोर हैंडल्स

    Tata Curvv EV Flush Door Handles

    टाटा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे में फ्लश टाइप डोर हैंडल्स के साथ छोटी लाइट दी गई है। इस फीचर से इस कार को एक प्रीमियमनैस मिल रही है। दूसरी तरफ पंच में कन्वेंशनल डोर हैंडल्स दिए गए हैं। 

    बड़े अलॉय व्हील्स

    टाटा पंच ईवी में 16 इंच के एयरोडायनैमिकली डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं तो वहीं कर्व ईवी में इससे बड़े 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। दोनों इलेक्ट्रिक कारों में ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। 

    व्हीकल टू व्हीकल और व्हीकल 2 लोड फंक्शन

    Tata Curvv EV

    इस इलेक्ट्रिक कार में ये भी एक फीचर एडवांटेज है जिनमें व्हीकल 2 लोड और व्हीकल 2 व्हीकल शामिल है। व्हीकल टू लोड फंंक्शन से आप आप अपनी इस कार से दूसरे इलेक्ट्रिक अप्लायंस को चार्ज कर सकते हैं तो वहीं व्हीकल टू व्हीकल फंक्शन से आप अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल से दूसरे इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज कर सकते हैं। ये फीचर केवल कर्व ईवी में ही दिया गया है और पंच ईवी में ये मौजूद नहीं है। 

    पैनोरमिक सनरूफ 

    Tata Curvv EV panoramic sunroof

    ये फीचर नई कार खरीदने वाले कस्टमर्स के बीच काफी पॉपुलर है जो कि कर्व ईवी में दिया गया है। पंच ईवी में केवल सिंगल पेन सनरूफ ही दी गई है। 

    प्रीमियम ऑडियो सिस्टम 

    Tata Curvv EV dashboard

    टाटा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे में 9 स्पीकर्स वाला जेबीएल साउंड सिस्टम दिया गया है जिसमें 4 ट्वीटर्स और सबवूफर्स शामिल है। टाटा पंच ईवी में 4 स्पीकर्स और दो ट्वीटर्स समेत 6 स्पीकर्स दिए गए हैं। 

    जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट 

    पंच ईवी के मुकाबले टाटा कर्व ईवी में जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट का फीचर एडवांटेज मिलता है। ये फीचर टाटा हैरियर और सफाारी में भी दिया गया है। दूसरी तरफ टाटा पंच ईवी में सिंगल इलेक्ट्रिक टेलगेट का फीचर दिया गया है। 

    6 वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट 

    Tata Curvv EV powered seat

    ड्राइवर के कंफर्ट के लिए कर्व ईवी में 6 तरी​कों से एडजस्ट हो सकने वाली ड्राइवर सीट दी गई है। ये फीचर पंच ईवी में नहीं दिया गया है। 

    2 स्टेप रिक्लाइनिंग ​रियर सीट्स

    Tata Curvv EV rear seat

    टाटा कर्व ईवी में 2 स्टेप रिक्लाइनिंग रियर सीट्स का फीचर भी दिया गया है जिससे पैसेंजर्स लंबे सफर के दौरान कंफर्टेबल होकर बैठ सकते हैं। इसकी रियर सीट्स 60:40 के अनुपात में स्प्ल्टि भी हो जाती है। ये दोनों ही फीचर्स पंच ईवी में नहीं दिया गया है। 

    एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम 

    कर्व ईवी में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज ​​कंट्रोल लेन डिपार्चर वॉर्निंग,हाई बीम असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल है। ये फीचर्स टाटा पंच ईवी में नहीं दिए गए हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच ईवी 2024-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच ईवी 2024-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है