• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज रेसर आर1 वेरिएंट एनालिसिस: क्या पैसा वसूल है इसका ये एंट्री लेवल मॉडल? जानिए यहां

    क्या अल्ट्रोज रेसर का आर1 वेरिएंट है वैल्यू फॉर मनी?

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 29, 2024 19:05 ist
    info icon
    published onJul 29, 2024 19:05 IST
    last updated onJul 29, 2024 19:05 IST
    427 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Altroz Racer R1

    टाटा अल्ट्रोज रेसर को तीन वेरिएंट्स: आर1, आर2, और आर3 में पेश किया गया है। आर1 अल्ट्रोज रेसर का एक एंट्री लेवल वेरिएंट है जिसकी फीचर लिस्ट लंबी है और इसमें काफी अच्छे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि इसमें सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। जानिए आगे

    कीमत 

    आर1

    9.49 लाख रुपये

    आर2

    10.49 लाख रुपये

    कीमत में अंतर

    1 लाख रुपये

    कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार

    Tata Altroz Racer R1 Front
    Tata Altroz Racer R1 Dashboard

    अल्ट्रोज रेसर आर1 एक एंट्री लेवल वेरिएंट जैसा ही नजर आता है जिसमें डुअल टोन ट्रीटमेंट,स्पोर्टी बॉडी ग्राफिक्स,ब्लैक कलर के 16- इंच के अलॉय व्हील्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैैं। इसके इंटीरियर में सीटों,स्टीयरिंग व्हील और फ्रंट आर्मरेस्ट पर ऑरेन्ज कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग के साथ लैदरेट दिया गया है। इसके अलावा टाटा ने इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.25 इंच की टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक एसी और वॉशर और डिफॉगर के साथ एक रियर वाइपर, एक 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए इसमें  6 एयरबैग्स,इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और रेन सेंसिंग वायपर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इसकी फीचर लिस्ट इस प्रकार से है:

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    फीचर हाइलाइट

    • एलईडी डीआरएल के साथ ऑटो-प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • 16 इंच के अलॉय व्हील

    • फ्रंट फॉग लैंप

    • फ्रंट फेंडर पर 'रेसर' की बैजिंग

    • लैदरेट अपहोल्स्ट्री

    • डैशबोर्ड पर ऑरेन्ज एंबिएंट लाइटिंग

    • रियर वेंट के साथ ऑटोमैटिक एसी

    • क्रूज कंट्रोल

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम


    • 10.25-इंच टचस्क्रीन

    •  

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले

    •  

    • 6 एयरबैग

    •  

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    •  

    • रेन-सेंसिंग वाइपर


    •  

    अन्य फीचर्स 

    • डुअल-टोन एक्सटीरियर पेंट स्कीम

    • डुअल व्हाइट रेसिंग ​स्ट्राइप्स

    • ब्लैक- ओआरवीएम

    • डुअल-टिप एग्जॉस्ट

    • लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और आर्मरेस्ट

    • फ्रंट स्लाइडिंग सेंटर आर्मरेस्ट

    • ऑल 4 पावर विंडो

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • सेमी-डिजिटल ड्राइवर का डिस्प्ले


    • 8 स्पीकर म्यूजिक सिस्टम


    • ईबीडी के साथ एबीएस

    •  

    • कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल

    •  

    • वॉशर के साथ रियर वाइपर

    •  

    • रियर डीफॉगर

    •  

    आर2 वेरिएंट पर अपग्रेड करने पर मिलने वाले फीचर्स

    • -

    • -

    • सनरूफ़

    • वायरलेस फ़ोन चार्जर

    • 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • -


    • ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा


    अल्ट्रोज रेसर आर1 को क्यों ना चुनें?

    Tata Altroz Racer R1 Rear

    आर1 टाटा अल्ट्रोज का एक एंट्री लेवल वेरिएंट है जिसमें जरूरी फीचर्स और सेफ्टी इक्विपमेंट्स दिए गए हैं। हालांकि इसमें सनरूफ,फुल डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर और 360-डिग्री कैमरा जैसा फीचर्स नहीं दिए गए हैं। यदि कार खरीदने के निर्णय में फीचर्स आपके लिए काफी जरूरी है तो फिर आपको इसका आर2 वेरिएंट लेना चाहिए जो कि आर1 के मुकाबले 1 लाख रुपये महंगा है। 

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    आर1

    अपने लुक्स और फीचर्स के चलते बेस्ट वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है ये। इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं जिससे ये एक पूरा पैकेज बन जाता है। 

    आर2

    अल्ट्रोज रेसर का बेस्ट वेरिएंट है ये जिसमें सनरूफ से लेकर वायरलेस फोन चार्जर तक ​दिए गए हैं और इसमें 360-डिग्री कैमरा तक दिया गया है और आर1 वेरिएंट के मुकाबले इसकी कीमत 1 लाख रुपये ज्यादा है। 

    आर3

    फुल प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए ही इस वेरिएंट को चुना जा सकता है जिसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स,एयर प्योरिफायर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज रेसर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है