• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई टाटा हैरियर डीज़ल ऑटोमैटिक

    टाटा हैरियर में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 15, 2018 17:27 ist
    info icon
    published onOct 15, 2018 17:27 IST
    last updated onOct 15, 2018 17:27 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier

    टाटा हैरियर को टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया है। कैमरे में कैद हुई कार को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2.0 लीटर डीज़ल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। भारत में इसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 15 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    Tata Harrier 2.0-litre Kryotec diesel engine

    टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले 2.0 लीटर क्रयोटेक डीज़ल इंजन से पर्दा उठाया था। हालांकि इसके पावर आउटपुट की जानकारी अभी तक कंपनी ने साझा नहीं की है। चर्चाएं हैं कि कंपनी जीप कंपास वाले 2.0 लीटर मल्टीजे़ट इंजन को ही हैरियर में क्रयोटेक नाम से पेश करेगी। जीप कंपास को टाटा मोटर्स के रंजनगांव स्थित प्लांट में एसेंबल किया जा रहा है। इस में फिएट का 2.0 लीटर मल्टीजेट इंजन लगा है। ऐसे में इन संभवानाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।

    अगर टाटा हैरियर में आने वाला 2.0 लीटर क्रयोटेक इंजन फिएट का 2.0 लीटर मल्टीजेट इंजन ही है तो इसकी पावर 140 पीएस हो सकती है। यह इंजन जीप की जल्द लॉन्च होने वाली रेनेगेड एसयूवी में भी मिलेगा। जीप रेनेगेड की पावर 140 पीएस और टॉर्क 350 एनएम होगा।

    यह भी पढें : जीप कंपास लिमिटेड प्लस लॉन्च, कीमत 21.07 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    das navjyot
    Oct 2, 2019, 9:50:18 PM

    Is harder coming with back seat recliners, sun roof and automatic

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है