• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में एक छोटी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने पर विचार कर रही है स्कोडा-फोक्सवैगन:रिपोर्ट

    स्कोडा की योजना अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन नई ईवी कारों को लॉन्च करने की है। इन्हें प्रीमियम कार एन्याक आईवी के नीचे पोज़िशन किया जाएगा।  इनमें से एक ईवी भारत में भी लॉन्च की जा सकती है, लेकिन यहां इसे 2025 से पहले नहीं उतारा जाएगा।   स्कोडा अपनी इम्पोर्ट करके बेची जाने वाली एन्याक आईवी ईवी को भारत में इस साल में लॉन्च कर सकती है।  स्कोडा के प्रतिद्व्न्दी ब्रांड मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा और महिंद्रा ने भी अपने ईवी प्लान्स की घोषणा कर दी है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 23, 2022 18:15 ist
    info icon
    published onMar 23, 2022 17:56 IST
    last updated onMar 23, 2022 18:15 IST
    638 Views
    • Write a कमेंट

    • स्कोडा की योजना अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन नई ईवी कारों को लॉन्च करने की है। इन्हें प्रीमियम कार एन्याक आईवी के नीचे पोज़िशन किया जाएगा। 

    • इनमें से एक ईवी भारत में भी लॉन्च की जा सकती है, लेकिन यहां इसे 2025 से पहले नहीं उतारा जाएगा।  

    • स्कोडा अपनी इम्पोर्ट करके बेची जाने वाली एन्याक आईवी ईवी को भारत में इस साल में लॉन्च कर सकती है। 

    • स्कोडा के प्रतिद्व्न्दी ब्रांड मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा और महिंद्रा ने भी अपने ईवी प्लान्स की घोषणा कर दी है।  

    नई रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कोडा-फोक्सवैगन ऑटो ग्रुप भारतीय बाजार के लिए एक छोटी इलेक्ट्रिक कार को उतारने पर विचार कर रहा है। कंपनी फिलहाल भारतीय बाजार में इसकी जरूरतों को लेकर स्टडी कर रही है। यदि यह ईवी कार भारत आती भी है तो इसे 2025 से पहले लॉन्च शायद ही किया जायेगा।

    हाल ही में आयोजित हुए स्कोडा के एक इवेंट में कंपनी के सीईओ थॉमस स्कैफर ने कन्फर्म करते हुए कहा है कि 2030 से पहले ब्रांड 3 छोटी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगा।  यह ईवी कारें एन्याक आईवी के नीचे पोज़िशन की जाएंगी और इनमें से एक ईवी को हैचबैक के तौर पर भी पोज़िशन किया जा सकता है। बता दें कि एन्याक आईवी स्कोडा की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है जिसकी बिक्री अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2020 में शुरू हुई थी।   

    अनुमान है कि इन तीन ईवी में से किसी एक ईवी को भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है। चूंकि इन दिनों एसयूवी कारें सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रही हैं, ऐसे में स्कोडा भारत में स्मॉल इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को लॉन्च करती भी है तो यह बिलकुल भी आश्चर्य की बात नहीं होगी । कंपनी के सीईओ ने यह भी कन्फर्म किया है कि छोटी इलेक्ट्रिक कार फोक्सवैगन के एमईबी प्लेटफार्म पर बेस्ड होंगी।  

    Skoda Enyaq iV EV Could Be Launched In India In 2022

    स्कोडा 2025 के बाद ईवी फ़ैक्ट्री को सेटअप करने की भी योजना बना रही है। इसका मतलब यह है कि कंपनी अपनी नई ईवी कारों को भारत में ही तैयार करेगी जिसके चलते इनकी प्राइस भी ज्यादा  नहीं होगी। 

    अनुमान है कि कंपनी एन्याक आईवी को भारत में इस साल तक लॉन्च कर सकती है। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है जिसे फुली इम्पोर्ट करके बेचा जाएगा। यहां इसकी प्राइस 60 लाख रुपए के आसपास से शुरू होगी। इस गाड़ी की रेंज वेरिएंट अनुसार 510 किलोमीटर तक की हो सकती है।  एन्याक आईवी का मुकाबला वॉल्वो एक्ससी40 रिचार्ज से होगा जिसकी बिक्री भारत में जल्द शुरू हो सकती है।  

    Skoda Enyaq iV EV Could Be Launched In India In 2022

    हाल ही में मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों ने भी अपनी ईवी कारों के प्लान्स की घोषणा की थी। महिंद्रा अपनी नई ईवी के कॉन्सेप्ट वर्जन को भारत में जुलाई में शोकेस करेगी, वहीं हुंडई की योजना 2028 तक छह ईवी कारों को लॉन्च करने की है। मारुति भी अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार को 2025 तक लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। जबकि, टाटा 2025 तक भारत में अपनी 10 नई ईवी कारों को लॉन्च करेगी। 

    यह भी पढ़ें : टाटा अल्ट्रोज़ में शाइनी गोल्ड कलर की चॉइस मिलेगी कौनसे वेरिएंट में, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है