• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा एन्याक आईवी ईवी भारत में 2022 में हो सकती है लॉन्च

    हाल ही में एक इंटरव्यू में स्कोडा ऑटो ग्लोबल चेयरमेन थोमस शेफर ने कहा था कि कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। जानकारी मिली है कि कंपनी भारत में 2022 में एन्याक आईवी के साथ इलेक्ट्रिक कार मार्केट में उतर सकती है।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 12, 2021 17:40 ist
    info icon
    published onNov 12, 2021 17:40 IST
    last updated onNov 12, 2021 17:40 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा एन्याक इंपोर्ट करके बेची जाने वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी कार होगी।

    • अंतरराष्ट्रीय मार्केट में यह एसयूवी तीन बैटरी पैक में उपलब्ध है।
    • इसमें हेड-अप डिस्प्ले, वर्चुअल कॉकपिट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और अडेप्टिव चेसिस दिया गया है।
    • इसकी प्राइस 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
    • इसका कंपेरिजन अपकमिंग वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज से होगा।

    हाल ही में एक इंटरव्यू में स्कोडा ऑटो ग्लोबल चेयरमेन थोमस शेफर ने कहा था कि कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। जानकारी मिली है कि कंपनी भारत में 2022 में एन्याक आईवी के साथ इलेक्ट्रिक कार मार्केट में उतर सकती है।

    स्कोडा ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सितंबर 2020 में पेश किया था। इसमें इल्लुमिनेशन के साथ ट्रेडमार्क बटरफ्लाई ग्रिल, शार्प एलईडी हेडलैंप्स और एल-शेप्ड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

    एन्याक में हेड-अप डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 13 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वर्चुअल फुली डिजिटल कॉकपिट, मसाज फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट, हीटेड फ्रंट और रियर सीट, अडेप्टिव चेसिस एडजस्टमेंट और ट्राय-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर दिए गए हैं।

    स्कोडा एन्याक

    50

    60

    80

    80एक्स

    वीआरएस

    पावर

    148 पीएस

    179 पीएस

    204 पीएस

    265 पीएस

    305 पीएस

    ड्राइवट्रेन

    रियर व्हील ड्राइव

    रियर व्हील ड्राइव

    रियर व्हील ड्राइव

    ऑल व्हील ड्राइव

    ऑल व्हील ड्राइव

    बैटरी साइज

    52केडब्ल्यूएच

    58केडब्ल्यूएच

    77केडब्ल्यूएच

    77केडब्ल्यूएच

    77केडब्ल्यूएच

    रेंज (डब्ल्यूएलटीपी)

    340किलोमीटर

    390किलोमीटर

    510किलोमीटर

    460किलोमीटर

    460किलोमीटर

    रेंज डब्ल्यूटी के अनुसार है।

    स्कोडा एन्याक तीन बैटरी पैक और पांच वेरिएंट ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके ज्यादा रेंज वाले वीआरएस मॉडल को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 6.2 सेकंड लगते हैं। इस ई-एसयूवी को 0 से 80 फीसदी चार्ज होने में 40 मिनट से कम समय लगता है जो वेरिएंट और फास्ट चार्जिंग के अनुसार अलग-अलग है।

    भारत में स्कोडा एन्याक का केवल फुली लोडेड वेरिएंट उतारा जा सकता है।

    भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा और यहां इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। सेगमेंट इस इलेक्ट्रिक कार का कंपेरिजन वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज से होगा।

    यह भी पढ़ें : मिनी कूपर इलेक्ट्रिक का टीजर हुआ जारी, जल्द भारत में होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है