वोल्वो ईएक्स40
वोल्वो ईएक्स40 कीमत एन्ड& वेरिएंट
Volvo EX40 में सिर्फ 1 वेरिएंट है, E60 Plus, ₹49L में, जो Volvo की इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV है (पहले इसे XC40 Recharge कहा जाता था), और coupe-styled EC40 की ज़्यादा प्रैक्टिकल बॉडी वाली बहन है। ये करीब 238 bhp की एक सिंगल मोटर के साथ आती है, जो 69 kWh बैटरी से चलती है और करीब 592 km की क्लेम्ड रेंज देती है, साथ में DC फास्ट चार्जिंग और वही Scandinavian-minimal केबिन: 9-inch Google-built-in टचस्क्रीन, leather-free अपहोल्स्ट्री, Harman Kardon सिस्टम, पैनोरमिक रूफ और Volvo का पूरा active-safety सूट। एक ही वेरिएंट होने की वजह से EX40 E60 Plus पूरी तरह स्पेसिफाइड होकर ₹49L में आती है।
टॉप सेलिंग ईएक्स40 ई60 प्लस69 केडब्ल्यूएच, 592 किमी, 237.99 बीएचपी | ₹49 लाख* |
वोल्वो ईएक्स40 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 592 किमी |
| पावर | 237.99 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 69 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | 150 किलोवाट चार्जर के साथ 28 मिनट |
| बूट स्पेस | 414 लीटर |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
ईएक्स40 2026: लेटेस्ट updates
वोल्वो ईएक्स40 को लेकर नया अपडेट क्या है?
वोल्वो ने एक्ससी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम बदल कर 'ईएक्स40' रख दिया है। यह गाड़ी 2डब्ल्यूडी (2-व्हील-ड्राइव) और एडब्लूडी (ऑल-व्हील-ड्राइव) वेरिएंट में उपलब्ध है।
वोल्वो ईएक्स40 की प्राइस कितनी है?
वोल्वो ईएक्स40 की कीमत 54.51 लाख रुपये से 64.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।
वोल्वो ईएक्स40 कितने वेरिएंट में आती है?
वोल्वो ईएक्स40 दो वेरिएंट : प्लस और अल्टीमेट में आती है।
वोल्वो ईएक्स40 में कौनसे फीचर दिए गए हैं?
ईएक्स40 इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर्ड फ्रंट सीटें (हीटिंग और कूलिंग फंक्शन के साथ), पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एलईडी हेडलाइट जैसे फीचर दिए गए हैं।
वोल्वो ईएक्स40 कितनी स्पेशियस कार है?
वोल्वो ईएक्स40 की पीेछे वाली सीटें दो लोगों के बैठने के लिहाज से काफी अच्छी है, और इसमें तीन लोग आराम से नहीं बैठ पाते हैं। इसका सीट बेस छोटा है जिससे इसमें अंडर थाई सपोर्ट भी कम मिलता है और इसका सीट बैकरेस्ट एंगल भी थोड़ा उठा हुआ है। हालांकि, इसमें नीरूम और हेडरूम स्पेस पर्याप्त मिलता है। ईएक्स40 कार में 460 लीटर बूट स्पेस और बोनट के नीचे की तरफ 31 लीटर का फ्रंक दिया गया है।
वोल्वो ईएक्स40 में कौनसे बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर ऑप्शन दिए गए हैं?
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में 78 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जिसका पावर आउटपुट 408 पीएस और 660 एनएम है। इसकी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज 418 किलोमीटर है। 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार को यह गाड़ी 4.9 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटे है।
150 किलोवाट फास्ट चार्जर के जरिए इसकी बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 40 मिनट लगते हैं, जबकि 50 किलोवाट डीसी चार्जर के जरिए इसकी बैटरी 2.5 घंटे में चार्ज हो जाती है। 11 किलोवाट एसी चार्जर के जरिए इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटे का समय लगता है।
वोल्वो ईएक्स40 कितनी सुरक्षित गाड़ी है?
सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, और एडीएएस दिया गया है, जिसके तहत लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं।
वोल्वो ईएक्स40 में कौनसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं?
वोल्वो ईएक्स40 गाड़ी में 9 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन: क्रिस्टल व्हाइट, थंडर ग्रे, सेज ग्रीन, क्लाउड ब्लू, सिल्वर डॉन, ब्राइट डस्क, वेपर ग्रे और एफजोर्ड ब्लू दिए गए हैं।
क्या आपको वोल्वो ईएक्स40 खरीदनी चाहिए?
वोल्वो ईएक्स40 कार काफी स्टाइलिश है और इसकी इंटीरियर क्वालिटी भी बेहद अच्छी है। यह एक फीचर लोडेड कार है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर काफी अच्छी परफॉर्मेंस देती है। यदि आप क्वालिटी के साथ समझौता किए बिना कोई स्टाइलिश और पावरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं तो ईएक्स40 को चुनना अच्छा ऑप्शन रहेगा।
वोल्वो ईएक्स40 का मुकाबला किनसे है?
वोल्वो की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार का मुकाबला किआ ईवी6 और हुंडई आयनिक 5 से है। यह गाड़ी बीएमडब्ल्यू आई4 के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन है।
ईएक्स40 expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- काफी क्लासी है इसकी स्टाइलिंग
- टॉप की है इंटीरियर क्वालिटी
- कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स से लोडेड है ये कार
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- इंडियन ऑपरेटिंग कंडीशंस के हिसाब से एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम को इस्तेमाल करना उतना आसान नहीं
- बूट स्पेस में स्पेयर टायर घेर लेता है काफी जगह
- इसी प्राइस पॉइन्ट पर सेगमेंट से उपर पेट्रोल कारें भी हैं मौजूद
वोल्वो ईएक्स40 रिव्यू
ओवरव्यू

वोल्वो कार कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हेनरिक ग्रीन का मानना है कि अब इंटरनल कंबस्शन इंजन यानी पेट्रोल/डीजल से चलने वाली कारों का कोई भविष्य नहीं है। उनका ये बयान यूं भी सही लगता है क्योंकि जिस तरह से पेट्रोल/डीजल के दामों में दिनों दिन इजाफा होता जा रहा है उस हिसाब से तो अब इन कारों का भविष्य अंधकार में जाता दिख रहा है। ऐसा नहीं है कि लग्जरी कारें मेंटेन करने वालों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। ऐसे ग्राहक भी अब काफी सोच समझकर इन व्हीकल्स की तरफ देखेंगे। हालांकि लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की कारें 1 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल है। मगर वोल्वो एक्ससी 40 रिचार्ज के लॉन्च के बाद अब कॉम्पैक्ट लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट थोड़ा अफोर्डेबल हो गया है। ये पेट्रोल इंजन वाली एक्ससी40 जैसी ही है, मगर सबसे बड़ा फर्क इसको ड्राइव करने पर पता चलता है जिसके बारे में आप जानेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:
एक्सटीरियर

सबसे पहले एक जरूरी बात आपको बता दें कि तस्वीर में जो कार आप देख रहे हैं वो आपके लिए उपलब्ध नहीं होगी। इंडियन कस्टमर्स के लिए इसका ग्लोबल फेसलिफ्ट मॉडल लाया जाएगा, जिसकी बुकिंग जुलाई 2022 में शुरू होगी और अक्टूबर से ग्राहकों को इसकी डिलीवरी मिलना शुरू होगी।
हालांकि इसकी थीम ऐसी ही रहने वाली है। बॉक्सी लाइन और स्कवायर एजेस के साथ एक्ससी40 का कोर डिजाइन वैसा ही रहेगा, बस इसमें फ्रंट ग्रिल के बजाए बॉडी कलर के पैनल और टेलगेट पर 'रिचार्ज ट्विन' की बैजिंग नजर आएगी। इसमें 19 इंच की रिम्स दी जाएंगी जिससे इसे पूरा एसयूवी जैसा स्टांस मिलेगा। एक्ससी40 के स्टैंडर्ड मॉडल से अलग इसमें रियर पर (255/45) और फ्रंट में (235/50) टायर दिए जाएंगे।


इसमें बैट्री पैक गाड़ी के नीचे दिया जाएगा और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिलीमीटर होगा। इसके अलावा इसके डायमेंशन में और कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। जो रेड कलर का प्री फेसलिफ्ट मॉडल हमनें ड्राइव किया है आपको इस कलर की चॉइस फेसलिफ्ट मॉडल में नहीं मिलेगी। इसके बजाए आप जॉर्ड ब्लू, सेज ग्रीन, क्रिस्टल व्हाइट, ऑनिक्स ब्लैक और थंडर ग्रे चुन सकतें है जिनके साथ कॉन्ट्रास्ट पेंटेड ब्लैक रूफ स्टैंडर्ड दी जाएगी।
इंटीरियर

ना ही इस कार के केबिन में ग्रीन या ब्लू कलर की हाइलाइटिंग की गई है और ना ही इसमें स्पेशल तौर पर 'रिचार्ज' नाम की बैजिंग नजर आने वाली है। वोल्वो की दूसरी कारों की तरह इसका केबिन काफी यूनीक होगा जहां स्क्वायर और रेक्टेंगल शेप के डोर हैंडल्स और एसी वेंट्स नजर आएंगे। इसके अलावा आपको इसमें स्टार्टर बटन का फीचर भी नहीं मिलेगा। ये कार चाबी को डिटेक्ट कर लेगी और आपके बैठने के बाद ये शुरू हो जाएगी।

नोट: इस कार में किसी भी जानवर की चमड़ी से बने लैदर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
इसमें काफी अच्छी क्वालिटी के मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कई फीचर्स को 9 इंच टचस्क्रीन से ही ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें गूगल इन बिल्ट भी दिया गया है जिससे आप अपनी आवाज के जरिए सिस्टम ऑपरेट करने के साथ गूगल मैप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


नोट: नई एस क्लास की तरह इसमें सनरूफ के लिए टच बेस्ड कंट्रोल्स भी दिए गए हैं।
इसमें ऊंची ड्राइविंग पोजिशन मिलती है जिससे सामने का व्यू काफी साफ साफ मिलता है और सीट से भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। जैसा कि हमनें एक्ससी40 में भी देखा इसमें अच्छा खासा केबिन स्पेस दिया गया है, मगर रियर सीटबैक काफी ऊंचा है और सीट बेस कम दिया गया है।

इसके इंटीरियर के बारे में ज्यादा जानने के लिए वोल्वो एक्ससी40 पेट्रोल फर्स्ट ड्राइव रिव्यू पढ़ें:
फीचर्स


| ड्राइवर मेमोरी के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स | पैनोरमिक सनरूफ |
| 2 जोन क्लाइमेट कंट्रोल | रियर एसी वेंट्स |
| वायरलेस फोन चार्जर | 14 स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम |
| कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी | 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर |
सुरक्षा
7 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, हिल-होल्ड और हिल-डिसेंट कंट्रोल के साथ साथ वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज में 360 डिग्री कैमरा और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीपिंग असिस्टेंट और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

ये फीचर वैसे तो काफी काम के हैं, मगर ये यूरोपियन कंडीशंस में ज्यादा सूट होते हैं। भारत में फिलहाल इन फीचर्स का प्रैक्टिकल तौर पर उपयोग ज्यादा नहीं हो सकता है। दिल्ली से राजस्थान और राजस्थान से वापस दिल्ली की हमारी इस जर्नी में हमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल को डीएक्टिवेट करना पड़ा, क्योंकि इसके कारण कार में लेन बदलने या मुड़ने के कुछ दूर पहले ही ब्रेक लग रहे थे। ये चीज आपके पीछे चल रहे व्हीकल और आपके लिए भी काफी खतरनाक साबित हो सकती है।
बूट स्पेस


बोनट के अंदर इंजन ना होने से इसके फ्रंट में 31 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसके अलावा पीछे की तरफ 460 लीटर बूट स्पेस दिया गया है, मगर स्पेयर टायर भी यहां दिया गया है जो यूजेबल स्पेस को घेरे रखता है।
परफॉरमेंस

ऑन पेपर्स इसका पावर और टॉर्क आउटपुट 408 पीएस और 660 एनएम बताया गया है जो एक स्पोर्ट्स कार का होता है। मगर ये एक प्रैक्टिकल फैमिली एसयूवी कार साबित है जिसके लिए इतना आउटपुट काफी है।
इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 4.9 सेकंड्स का समय लगता है। ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ तो परफॉर्मेंस और भी शानदार हो जाती है। जरा सा थ्रॉटल इनपुट देने के बाद ये कार फर्राटे से रफ्तार पकड़ने लगती है।

इसमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग मोड्स और ड्राइव मोड्स की कमी जरूर महसूस होती है। हालांकि रेगुलर पेट्रोल मोडल में जरूर ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। वहीं एक्ससी40 रिचार्ज थ्रॉटल डिपेंडेंट कार ही है। यानी आप जितना इसको तेज ड्राइव करेंगे बैट्री उतनी ही तेजी से खर्च होगी। ऐसे में इसे आराम से ही ड्राइव करें। यदि आप तेजी से स्पीड पकड़ना चाहते हैं तो एक्सलरेटर से जल्द पांव ना हटाएं।
इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम के ड्राइव सेटिंग मेन्यु में वन पेडल मोड दिया गया है। ये रीजनरेटिव ब्रेकिंग को आपके द्वारा ज्यादा थ्रॉटल ना देने पर एक्टिवेट कर देता है।

कुल मिलाकर ज्यादा थ्रॉटल इनपुट देने पर एक्सलरेशन हार्ड हो जाएगा तो वहीं ज्यादा थ्रॉटल ना देने पर इसकी ब्रेकिंग हार्ड हो जाएगी और आपको समय के साथ इस बिहेवियर के अनुरूप खुद को ढालना होगा। एक बार इसकी आदत हो जाने पर आप सिटी और हाईवे दोनों जगह पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
| मॉडल | एक्ससी40 रिचार्ज |
| बैटरी कैपेसिटी | 78केडब्ल्यूएच |
| डीसी फास्ट चार्जर टाइम (0-80 प्रतिशत) | 150किलोवॉट - 40 मिनट 50किलोवॉट - 2-2.5 घंटा |
| एसी फास्ट चार्जर टाइम (0-100 प्रतिशत) | कार के साथ मिलने वाले 11किलोवॉट के एसी चार्जर से 8-10 घंटा |
78 केडब्ल्यूएच बैट्री के साथ वोल्वो ने एक्ससी40 रिचार्ज की डब्ल्यूएलटीपी टेस्टेड रेंज 418 किलोमीटर बताई है। रियल वर्ल्ड कंडीशन में सिटी और हाईवे पर आराम से ड्राइव करने पर ये इतनी रेंज देने में सक्षम है।
राइड और हैंडलिंग

इस मोर्चे पर ये इलेक्ट्रिक कार काफी अच्छी है और जल्दी से लेन बदलते वक्त आप इसके वजन को महसूस भी कर सकते हैं। ये बंप्स को आराम से एब्सॉर्ब कर लेती है और खराब सड़कों पर भी आराम से ड्राइव की जा सकती है।
निष्कर्ष

अपनी स्टाइल, फीचर्स, कंफर्ट और क्वालिटी के दम पर वोल्वो एक्ससी40 ने हमें पहले भी काफी प्रभावित किया है। इसका इलेक्ट्रिक वर्जन एक्ससी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में मिलने वाले बेनिफिट्स के साथ पहले की तरह अपनी वही छाप छोड़ता है।
इसकी संभावित कीमत 60 से 65 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। यदि आप पेट्रोल कार ही लेना चाहते हैं तो आपको एक्ससी60 के रूप में एक सेगमेंट ऊपर का भी ऑप्शन मिल सकता है। मगर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की क्वालिटी और लग्जरी कार फैक्टर का परफैैक्ट बैलेंस लिए एक्ससी40 रिचार्ज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
वोल्वो ईएक्स40 कलर
भारत में वोल्वो ईएक्स40 निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
sand dune
ओनिक्स ब्लैक
फजॉर्ड ब्लू
क्रिस्टल व्हाइट
सेज ग्रीन
क्लाउड ब्लू
comparing वोल्वो ईएक्स40 rivals
Rs.49 लाख* | Rs.41 लाख* | Rs.41.90 - 55.90 लाख* | Rs.55.70 लाख* | Rs.56.50 - 64 लाख* | Rs.50.89 - 61.99 लाख* | Rs.52.40 लाख* | Rs.55.65 - 60.70 लाख* |
| रेटिंगUser Review (53) | रेटिंगUser Review (4) | रेटिंगUser Review (10) | रेटिंगUser Review (1) | रेटिंगUser Review (2) | रेटिंगUser Review (21) | रेटिंगUser Review (28) | रेटिंगUser Review (3) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी69 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी69 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी71.8 - 82.56 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी84 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी58 - 85.5 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी60 - 82 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी66.4 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी66.4 केडब्ल्यूएच |
| रेंज592 किमी | रेंज480 किमी | रेंज520 - 567 किमी | रेंज690 किमी | रेंज542 - 792 किमी | रेंज500 - 681 किमी | रेंज531 किमी | रेंज462 किमी |
| चार्जिंग टाइम150 किलोवाट चार्जर के साथ 28 मिनट | चार्जिंग टाइम150 किलोवाट चार्जर के साथ 26 मिनट | चार्जिंग टाइम230 किलोवाट चार्जर के साथ 24 मिनट (10-80%) | चार्जिंग टाइम11 किलोवाट चार्जर के साथ 7 घंटे (10-100%) | चार्जिंग टाइम200 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनट (10-80%) | चार्जिंग टाइम175 किलोवाट चार्जर के साथ 15 मिनट | चार्जिंग टाइम130 किलोवाट चार्जर के साथ 30 मिनट (10-80%) | चार्जिंग टाइम130 किलोवाट चार्जर के साथ 30 मिनट |
| पावर237.99 बीएचपी | पावर272 बीएचपी | पावर228 - 523 बीएचपी | पावर225 बीएचपी | पावर221.26 - 268.2 बीएचपी | पावर- | पावर204 बीएचपी | पावर313 बीएचपी |
| एयरबैग7 | एयरबैग6 | एयरबैग11 | एयरबैग6 | एयरबैग7 | एयरबैग9 | एयरबैग8 | एयरबैग2 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | ईएक्स40 बनाम ईएक्स30 | ईएक्स40 बनाम सीलायन 7 | ईएक्स40 बनाम आयनिक 5 | ईएक्स40 बनाम सीएलए इलेक्ट्रिक | ईएक्स40 बनाम मॉडल वाई | ईएक्स40 बनाम आईएक्स1 | ईएक्स40 बनाम कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक |
वोल्वो ईएक्स40 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
explore वोल्वो ईएक्स40 दूसरा hand कारें
वोल्वो ईएक्स40 यूज़र रिव्यू
- सभी (53)
- स्टाइलिंग से जुड़े (14)
- कंफर्ट (16)
- माइलेज (4)
- इंजन (4)
- इंटीरियर (12)
- स्पेस (7)
- कीमत (6)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Luxury Meets Urban EV StyleThe Volvo XC40 Recharge is a compact SUV with an excellent driving range of 300 km. The interiors are minimalistic yet stylish and practical. The performance is impressive with instant torque but this sporty driving reduces the driving range drastically. It is a great choice for city driving, luxurious yet economical. The rear seats might feel a bit cramped up from taller passengers.और देखें
- Impressive EvI am really impressed with the XC40 Recharge. It is a stylish electric SUV that feels modern and chic. The interior is beautifully designed and I love how quiet it is when driving. The range is good for my daily commute, but I do wish it charged a bit faster. Overall, it is a solid option for anyone looking to go electric without sacrificing style.और देखें
- Reliable And Safe EVThe Volvo XC40 Recharge is a fantastic EV. The electric motor delivers instant power and the car is ready to take off as soon as you up your foot down on the accelerator. It is incredibly silent. Lot of functionality has been shifted to the touch display but I would prefer physical buttons. The front seats are very comfortable but the rear seats are bit tight on space making it ideal for 4 passangers only.और देखें
- Test DriveIt was quite a pleasent experience while driving the EX40. Volvo never fails to deliver their expertise in the automotive sector. Overall It's a good package for car lovers in indiaऔर देखें
- Our Volvo XC40 RechargeWe were looking to an EV around 60L and Volvo Xc90 was the perfect choice. I love the sharp designs of Volvo. The built quality is solid and safe. The car offers quick performance and one can adapt to the one-pedal driving with practice. The real world driving range is about 350 km, enough for daily drives. The stability is amazing at high speeds. Mainly the running cost is quite lesser than the ICE cars. The rear seat are comfortable but lack a little on space and the spare tyre is placed above the boot florr which eats up luggage space.और देखें
- सभी ईएक्स40 रिव्यूज देखें
वोल्वो ईएक्स40 रेंज
वोल्वो ईएक्स40 की रेंज 592 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 592 किमी |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
वोल्वो ईएक्स40 प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Volvo XC40 Recharge comes under the category of Sport Utility Vehicle (SUV) ...और देखें
A ) The Volvo XC40 Recharge has D.C Charging Time of 28 Min 150 kW.
A ) For the availability, we would suggest you to please connect with the nearest au...और देखें
A ) The Volvo XC40 Recharge has 7 Airbags.

वोल्वो ईएक्स40 में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग वोल्वो कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
वोल्वो एक्ससी90Rs.97.80 लाख*
वोल्वो एक्ससी60Rs.68.90 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
टोयोटा फॉर्च्यूनरRs.34.76 - 50.46 लाख*
किया सोरेंटोRs.27.99 - 40.39 लाख*
टोयोटा हाइलक्सRs.31.99 - 36.69 लाख*
टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडरRs.42.92 - 48.29 लाख*
बीएमडब्ल्यू एक्स1Rs.50.90 लाख*
बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबीRs.49.90 लाख*- न्यू वैरिएंट
बीवाईडी सीलायन 7Rs.41.90 - 55.90 लाख*
होंडा जेडआर-वीRs.47.99 लाख*- न्यू वैरिएंट
फॉक्सवेगन टेरॉनRs.41.99 - 47.74 लाख*
मिनी कंट्रीमैन सीRs.47.50 लाख*

