• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो लाॅजी में जल्द ही मिलेगा आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स

    देश में इन दिनों आॅटोमैटिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि सभी कंपनियां इस पर ध्यान केंद्रित किए हुए है। रेनो भी इस मामले में किसी तरह पीछे नहीं रहना चाहती। इस साल से रेनो ने अपनी पुरानी कारों को अपडेट करने के साथ ही उसमें आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स देना शुरू कर दिया है। हाल ही में डस्टर को आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स के साथ उतारा गया है। अब बारी आ रही है रेनो लाॅजी एमपीवी की। जानकारी मिली है कि लाॅजी का आॅटोमैटिक वर्जन पूरी से तरह से तैयार है, बस इंतजार है तो इसके लाॅन्च होने का। आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स आने से लाॅजी टोयोटा इनोवा और नई मारूति अर्टिगा को कड़ी टक्कर देगी।

    साद
    साद
    Published On मार्च 29, 2016 15:49 ist
    info icon
    published onMar 29, 2016 15:49 IST
    last updated onMar 29, 2016 15:49 IST
    25 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो डस्टर के डीज़ल वर्जन में 1.5 लीटर इंजन दिया गया है, जो 110पीएस की ताकत देता है। इसमें 6-स्पीड आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स दिया गया है। लाॅजी एमपीवी भी इसी प्लेटफार्म पर तैयार है। संभावना है कि इसमें भी यही आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स मिलेगा। जानकारी के अनुसार डस्टर की तरह इसके आरएक्सएल और आरएक्सजेड वेरिएंट में आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स मिल सकता है।

    रेनो लाॅजी लाॅन्चिंग सेे लेकर अब तक अपना ज्यादा प्रभाव नहीं जमा पाई है। यह मारूति अर्टिगा से लुक, फीचर, परफाॅर्मेंस और फीचर्स सहित कई मामलों में पिछड़ी हुई है। मारूति अर्टिगा की कीमत 6.2 लाख रूपए से लेकर 9.3 लाख रूपए रखी गई है। अर्टिगा 7-सीटर कार है। इसमें पुष बटन स्टार्ट/स्टाॅप, स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर पार्किंग जैसे फीचर दिए गए हैं। इसका माइलेज 24.52 किलोमीटर प्रति लीटर (डीज़ल) है।

    वहीं दूसरी ओर, टोयोटा भी इस मामले में किसी तरह से पीछे नहीं है। टोयोटा ने हाल ही में आयोजित आॅटो एक्सपो-2016 में नेक्स्ट जनरेशन क्रेस्टा एमपीवी को डिस्प्ले किया था। इसमें 6-स्पीड आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स दिया गया है। इसे जल्द ही लाॅन्च किया जाएगा। आॅटोमैटिक पोर्टफोलियो की रैंज को बढ़ाने के लिए रेनो क्विड का भी आॅटोमैटिक वर्जन तैयार कर रही है जो इस साल फेस्टिवल सीज़न में लाॅन्च होगा।

    यह भी पढ़ेंः जून में आएगा रेनो क्विड का पावरफुल अवतार, दिवाली तक लॉन्च होगा एएमटी वेरिएंट

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट लॉजी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है