• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो क्विड इलेक्ट्रिक यूरोप में हुई लॉन्च, कीमत 15 लाख रुपये के करीब

    रेनॉल्ट क्विड इलेक्ट्रिक फ्रांस में लॉन्च हो गई है। यूरोपियन कंट्री में इस कार को रेनो की सहायक कंपनी डासिया ने स्प्रिंग नाम से पेश किया है जबकि कुछ जगहों पर ये कार रेनॉल्ट सिटी के-ज़ेडई नाम से भी जानी जाती है। यूरोप में सरकारी सब्सिडी से पहले इसकी प्राइस 16,990 यूरो रखी गई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 15, 2021 19:26 ist
    info icon
    published onMar 15, 2021 19:26 IST
    last updated onMar 15, 2021 19:26 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट
    • क्विड इलेक्ट्रिक को यूरोप में डासिया स्प्रिंग नाम से जाना जाता है।
    • यह पर्सनल उपयोग के हिसाब से दो वेरिएंट में उपलब्ध है।
    • इसकी ओवरऑल रेंज 230 किलोमीटर है और सिटी रेंज 305 किलोमीटर है।
    • सरकारी सब्सिडी से पहले इसकी प्राइस भारतीय करेंसी के मुताबिक 15 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच है।
    • रेनॉल्ट क्विड इलेक्ट्रिक को भारत में 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    रेनॉल्ट क्विड इलेक्ट्रिक फ्रांस में लॉन्च हो गई है। यूरोपियन कंट्री में इस कार को रेनो की सहायक कंपनी डासिया ने स्प्रिंग नाम से पेश किया है जबकि कुछ जगहों पर ये कार रेनॉल्ट सिटी के-ज़ेडई नाम से भी जानी जाती है। यूरोप में सरकारी सब्सिडी से पहले इसकी प्राइस 16,990 यूरो रखी गई है।

    डब्ल्यूएलटीपी (वर्ल्डवाइड हॉर्मोनाइज़्ड लाइट ड्यूटी व्हीकल्स टेस्ट प्रोसीज़र) के अनुसार यह गाड़ी 230 किलोमीटर तक की ओवरऑल रेंज तय करने में सक्षम है। वहीं, सिटी में इसकी रेंज 305 किलोमीटर है। रिजनरेटिव ब्रेकिंग के चलते इलेक्ट्रिक कारें सिटी में ज्यादा रेंज देती है। सिटी में कार को बार बार ब्रेक लगाने पड़ते हैं जिसके चलते इनकी बैटरी चार्ज होती रहती है। इसमें 27.4 किलोवाट आवर का बैटरी पैक लगा है जो 44 पीएस की पावर और 125 एनएम का टॉर्क देता है।

    फ्रांस के बाजार में इस गाड़ी को जनरल पब्लिक के लिए दो वेरिएंट्स में बेचा जाता है। इसके लोअर वेरिएंट में मैनुअल एसी, ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम, एलईडी डीआरएल और फैब्रिक अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस वर्जन की कीमत 16990 यूरो है जो भारतीय करेंसी के मुताबिक 15 लाख रुपये के करीब है।

    वहीं, इसके कम्फर्ट प्लस मॉडल में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन, रियर कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं। इस मॉडल के साथ 30 किलोवाट सॉकेट भी मिलता है। इस मॉडल की प्राइस 18,490 यूरो है जो भारतीय करेंसी के मुताबिक 16 लाख रुपये के करीब है।

    इसके अलावा क्विड ईवी में कई सारे चार्जिंग ऑप्शंस भी मिलते हैं। यह गाड़ी 2.3 किलोवाट चार्जर के जरिये 14 घंटे में 0 से 100 परसेंट तक चार्ज हो जाती है। वहीं, 3.7 किलोवाट चार्जर के जरिये इसे 8.5 घंटे और 7.4 किलोवाट चार्जर के जरिये पांच घंटे का समय लगता है। जबकि, 30 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर के जरिये यह गाड़ी 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

    क्विड ईवी को भारत में पहले 2022 तक लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब इस इलेक्ट्रिक कार का यहां जल्दी आना तय नहीं है। यहां कंपनी के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में भी काफी कमी है।

    यह भी देखें: रेनॉल्ट क्विड ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट के-जेडई पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है