• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो काइगर का भारत से साउथ अफ्रीका एक्सपोर्ट हुआ शुरू

    इसके अलावा कंपनी इसे इंडोनेशिया,अफ्रीका और सार्क रीजन के दूसरे पार्ट्स में भी एक्सपोर्ट करेगी। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 03, 2021 10:37 ist
    info icon
    published onAug 03, 2021 10:37 IST
    last updated onAug 03, 2021 10:37 IST
    972 Views
    • Write a कमेंट

    जून 2021 में निसान ने मैग्नाइट एसयूवी को साउथ अफ्रीका,इंडोनेशिया और नेपाल एक्सपोर्ट करना शुरू किया था। अब निसान के ही अलायंस वाली कंपनी रेनो ने काइगर को नेपाल और साउथ अफ्रीका में एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।

    भारत के कई शहरों में रेनो की इस सब-4 मीटर एसयूवी पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है मगर बेंगलुरू,हैदराबाद और चंडीगढ़ में इसपर 6 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। इसकी प्राइस 5.64 लाख रुपये से लेकर 10.9 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली के बीच है। 

    काइगर कार केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन रखा गया है। इसका टर्बो इंजन 100 पीएस की पावर ओर 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। टर्बो इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। वहीं नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। इसके टर्बो इंजन मॉडल में नॉर्मल, ईको और स्पोर्ट ड्राइव मोड दिए गए हैं। 

    इस 5 सीटर कार में एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग (ऑप्शनल), 7.0 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,पीएम2.5 एयर फिल्टर और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इस कार में चार एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।

    इसके अलावा रेनो ने रूरल फ्लोट इनिशिएटिव नाम से एक प्रोग्राम शुरू किया है जहां रेनो काइगर देश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने एक चलता फिरता शोरूम खोला है जो अब तक देशभर में 13 राज्यों के 233 टाउन को कवर कर चुका है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on रेनॉल्ट काइगर 2021-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है