• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म: भारत में लॉन्च होगी रेनो कैप्चर

    कैप्चर को रेनो डस्टर के ऊपर पोजिशन किया जाएगा

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अगस्त 28, 2017 17:31 ist
    info icon
    published onAug 28, 2017 17:31 IST
    last updated onAug 28, 2017 17:31 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Captur

    रेनो कैप्चर की भारत में लॉन्चिंग को लेकर चल रही चर्चाओं पर कंपनी ने विराम लगा दिया है, रेनो ने घोषणा की है कि वह कैप्चर एसयूवी को इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च करेगी।

    Renault Captur

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैप्चर कंपनी की प्रीमियम और लोकप्रिय एसयूवी है, इसकी दुनियाभर में अब तक करीब दस लाख यूनिट बेची जा चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय बाजार में भी इस एसयूवी को बिक्री के अच्छे आंकड़े मिलेंगे।

    Renault Captur

    भारतीय बाजार की बात करें तो यहां कुछ महीनों पहले कैप्चर एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। कंपनी का कहना है कि भारत आने वाली कैप्चर एसयूवी को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। यहां इसे रेनो कारों की रेंज में डस्टर के ऊपर पोजिशन किया जाएगा।

    Renault Captur

    कैप्चर एसयूवी में पैसेंजर सुरक्षा का काफी ध्यान रखा गया है। हाल ही में इसके यूरोपियन मॉडल को लैटिन एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में पैसेंजर सुरक्षा के लिए 4-स्टार रेटिंग मिली थी। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में चार एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं, संभावना है कि भारत आने वाली रेनो कैप्चर भी इतनी ही सुरक्षित होगी। भारत आने वाली कैप्चर एसयूवी में रेनो डस्टर वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : लैटिन क्रैश टेस्ट में रेनो कैप्चर को मिले 4-स्टार

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट कैप्चर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है