• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर से जुड़ी नई जानकारियां हुईं लीक

    टाटा मोटर्स ने हैरियर की बुकिंग भी शुरू कर दी है

    cardekho
    cardekho
    Published On अक्टूबर 16, 2018 15:07 ist
    info icon
    published onOct 16, 2018 15:05 IST
    last updated onOct 16, 2018 15:07 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier

    टाटा हैरियर को एक बार फिर कैमरे में कैद किया गया है। भारत में इसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। कार के प्रति ग्राहकों के रूझान को देखते हुए कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे 30,000 रूपए में बुक किया जा सकता है।

    कैमरे में कैद हुई कार का डिजायन काफी हद तक एच5एक्स कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है। तस्वीरों पर गौर करें तो टाटा हैरियर में 5-स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं। साइज के मामले में ये अलॉय व्हील छोटे नज़र आते हैं। कार को स्टाइलिश बनाने के लिए हाई शोल्डर लाइनें दी गई हैं, जो आगे से शुरू होकर टेल लैंप्स तक जाती है। बी पिलर पर ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। सी पिलर को त्रिकोण ग्लास में रखा गया है।

    Tata Harrier

    टेल लैंप्स को सिल्की लेआउट दिया गया है, जो आगे की तरफ लगे डे-टाइम रनिंग लाइटों से प्रेरित है। पीछे की तरफ सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट दी गई है। रियर विंड स्क्रीन के ऊपर की तरफ स्पॉइलर लगा है।

    टाटा हैरियर में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा। कुछ समय पहले टाटा हैरियर को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ देखा गया था। ऐसे में चर्चाएं हैं कि कंपनी इस में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी देगी। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और जीप कंपास से होगा। कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 15 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    यह भी पढें : जीप कंपास लिमिटेड प्लस लॉन्च, कीमत 21.07 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है